पखांजुर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट :- मो-6268535584
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह घर-घर पहुंचे युवा
पखांजूर - राम लाला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लाख घरों में पहुंचाई अक्षत, युवाओं ने चंदन, कुमकुम से अंकित राम नाम दीप तो महिलाओं ने किया ध्वज वितरण
अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व शहर में राम भक्ति का जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। क्षेत्र के विधायक विक्रम उसेंडी जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा धार्मिक स्थलों में सफाई की जा रही है, तो कई संगठनों की ओर लोगों को अक्षत, दीपक, ध्वज का वितरण किया जा रहा है।
मंडलवार को शहर में नरनारायण मेला की वजह से उत्साह और अधिक दिखाई दिया।
वही क्षेत्र के विधायक विक्रम उसेंडी मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल पार्षद नारायण साहा के नेतृत्व में पखांजूर 15 नंबर वार्ड में मिथुन मंडल संतुनु कर्मकार,विनायक,अजय बढ़ाई ,पल्लव मण्डल , शिलादित्य मण्डल , शुभेंदु मजूमदार के साथ राम भक्त साथियों द्वारा पखांजूर मंडल के अधिक से अधिक घरों में अक्षत पहुंचाई।
राम भक्त मिथुन मंडल ने बताया कि मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल पार्षद नारायण साहा पार्षद मोनिका साहा के नेतित्व में वार्ड 15 में भगवान श्री राम लाला के पावन भूमि की प्राणप्रतिष्ठा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जिससे बहुत ख़ुशी है घर घर श्री राम का नेवता और अक्षत बांटने का हमें मौका मिला जीवन धन्य हो गया वही महिलाएं भी इस कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया बहुत उत्साह के साथ घर घर राम लला के अक्षत लेकर घर घर पहुंची
क्षेत्रों में महिलाओं ने राम ध्वज घर घर लगाने का और लोगों को घरों पर ध्वज लहराने का संदेश दिया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.