Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 16, 2024

कलेक्टर और एसपी ने नागा डबरा गांव पहुँच कर आगजनी घटना स्थल का अवलोकन किया कलेक्टर के निर्देश पर श्रद्धांजलि योजना के तहत सहायता राशि दी गई और पीड़ित के परिजनों को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 20 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए कलेक्टर ने पोस्टमार्डम के रिपोर्ट के आधार पर आरबीसी 6(4) के तहत प्रकरण बनाने के निर्देश दिए

 कलेक्टर और एसपी ने नागा डबरा गांव पहुँच कर आगजनी घटना स्थल का अवलोकन किया





कलेक्टर के निर्देश पर श्रद्धांजलि योजना के तहत सहायता राशि दी गई और पीड़ित के परिजनों को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 20 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए


कलेक्टर ने पोस्टमार्डम के रिपोर्ट के आधार पर आरबीसी 6(4) के तहत प्रकरण बनाने के निर्देश दिए


 कवर्धा 15 जनवरी 2024। कलेक्टर जनमेजय महोबे और एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने आज देर शाम पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम माठपुर के आश्रित ग्राम नागा डबरा पहुँच कर बैगा परिवार के घर हुए आगजनी की घटना स्थल का अवलोकन किया। कलेक्टर ने एसडीएम और एसडीओपी को आगजनी घटना की बारीकी तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर पर गहन जांच के निर्देश दिए। अवलोकन के दौरान कलेक्टर और एसपी ने आगजनी की घटना से प्रभावित पीड़ित के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की। कलेक्टर के निर्देश पर पंडरिया जनपद सीईओ द्वारा घटना से प्रभावित परिजनों श्रद्धांजलि योजना के तहत सहायता दी गई तथा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 20 हजार की सहायता राशि देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कुकदूर तहसीलदार को पोस्टमार्डम के रिपोर्ट के आधार पर आरबीसी 6(4) के तहत प्रकरण बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर फॉरेंसिक जांच जारी है। 


 उल्लेखनीय है कि  पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा में कल देर रात्रि घर में आग लगने से बुधराम और उनकी पत्नी हिरमतिन और उनके पुत्र जोन्हूराम बैगा की मौके पर मौत होगी। घटना कि जानकारी मिलते ही कुकदूर थान थाना प्रभारी, तहसीलदार और अन्य प्रशानिक अधिकारियों ने सुबह ही घटना स्थल पहुँच कर कार्यवाही की। वही देर शाम कलेक्टर और एसपी ने संयुक्त रूप से घटना स्थल का अवलोकन किया।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad