बेलगहना चौकी प्रभारी विवेक पाण्डेय ने संभाला चार्ज
कहा- अपराधियों को संरक्षण देने वालों पर कसा जाएगा शिकंजा
सुरेंद्र मिश्रा जिला ब्यूरो बिलासपुर
बिलासपुर / कोटा थाना की बेलगहना चौकी के नए चौकी प्रभारी निरीक्षक विवेक पाण्डेय ने शनिवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए किसी भी समस्या को लेकर उनके द्वार हमेशा खुले हैं, लेकिन अपराध जगत से जुड़े अपराधी या तो क्षेत्र छोड़कर चले जाए वरना अपराध का अंजाम भुगतने को तैयार रहें।
चौकी प्रभारी बेलगहना ने संभाला चार्ज, कहा- अपराधियों को संरक्षण देने वालों पर कसा जाएगा शिकंजा
नवनियुक्त चौकी प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र के सम्मानित एवं संभ्रांत लोग अपराधिक गतिविधि पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अवैध कार्य करने वालों पर लगाम लगाने के लिए उनकी विशेष प्राथमिकताओं में हैं।
अपराधियों को संरक्षण देने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। चौकी प्रभारी विवेक पाण्डेय ने कहा कि सरकार के अपराध मुक्त जिले के सपने को साकार करने के लिए क्षेत्र में हर स्तर से पालन कराया जाएगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.