Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 15, 2024

सीएम साय ने किया दुर्ग आईजी द्वारा शुरु किये गये त्रिनयन एप लॉन्च

 सीएम साय ने किया दुर्ग आईजी द्वारा शुरु किये गये त्रिनयन एप लॉन्च




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - पुलिस विभाग द्वारा अपराधियों को ट्रैक करने तथा अपराध की विवेचना के लिये तेजी से टेक्नालाजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष-2024 का समापन समारोह पीटीएस. माना रायपुर में किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आईओ मितान मोबाइल एप लॉन्च किया।‌ यह विवेचना अधिकारियों के लिये काफी उपयोगी होगा। साथ ही उन्होंने दुर्ग पुलिस रेंज द्वारा तैयार किये गये त्रिनयन एप का भी शुभारंभ किया। इस त्रिनयन एप के माध्यम से 100 किमी तक के दायरे के सभी सीसीटीवी कैमरे के लोकेशन ट्रेस किये जा सकेंगे, इससे अपराधियों को पकड़ने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री ने टेक्नालाजी को विभाग में लगातार शामिल करने के लिये पुलिस अधिकारियों की इस मौके पर प्रशंसा भी की। इस कार्यक्रम मे गृहमंत्री विजय शर्मा , पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसआरपी  कल्लूरी, प्रदीप  गुप्ता , विवेकानंद सिन्हा,  अमित कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक एस सी द्विवेदी, अजय कुमार यादव, बद्री नारायण मीणा, अमरेश मिश्रा, शेख आरिफ हुसैन, बी एस ध्रुव एवं राम गोपाल गर्ग सहित पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


इस तरह काम करता है त्रिनयन एप


गौरतलब है कि त्रिनयन एप पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा शुरू की गई एक पहल है, जिसका उद्देश्य भौगोलिक स्थिति के अंतर्गत आने वाले सभी निजी और सार्वजनिक सीसीटीवी के स्थानों की संपर्क जानकारी और सीसीटीवी नेटवर्क से संबंधित अन्य प्रासंगिक विवरण के डेटाबेस का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करना है। त्रिनयन का उद्देश्य महत्वपूर्ण निगरानी डेटा तक पहुंच बनाकर प्रकरणों की जांच के समय को न्यूनतम करना है। त्रिनयन एप एक सीसीटीवी की लोकेशन का डेटाबेस है। इस एप के माध्यम पुलिस का जवान सीसीटीवी कैमरा के पास जाकर उसकी लोकेशन तथा उसके मालिक की जानकारी त्रिनयन में डाल सकता है। इस तरह जितने भी सीसीटीवी कैमरा किसी एरिया में लगे हैं सबकी लोकेशन त्रिनयन में एकत्र हो सकेगी और मैप पर दिखेगी। जब भी कोई घटना होती है तो स्कैन ऑफ क्राइम के आस पास कहां कहां सीसीटीवी लगे हैं, पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जाती है जिसमें काफी समय लगता है। इस ऐप के माध्यम से घटना स्थल के आस पास 100 मीटर से 100 किलोमीटर के आसपास में जितने भी सीसीटीवी कैमरा होंगे, उनकी लोकेशन और मालिक का नाम और नंबर त्रिनयन में दिख जायेंगे। इससे समय बचेगा और पुलिस को अपराधियों में पकड़ने में सहयोग मिलेगा। उसी तरह रात के समय सीसीटीवी तथा उसके मालिक को खोजना आसान होगा। यह ऐप पुलिस विभाग के लिये लाभदायक होगा। इसका ट्रायल दुर्ग पुलिस रेंज में कर ली गई है तथा इसमें 3000 से अधिक सीसीटीवी की लोकेशन को जोड़ा जा चुका है। साथ ही सभी जिलों के थाना की मैपिंग इसमें कर दी गई है। वर्तमान में यह एप केवल एंड्राइड मोबाइल के लिये उपलब्ध है।


विवेचना अधिकारियों को करेगा सहयोग


अपराध की विवेचना हेतु अपराध स्थल विवरण, फोटो, अभियुक्त या गिरफ्तार व्यक्ति की फोटो आदि अत्यंत ही महत्वपूर्ण जानकारियों होती हैं। सीसीटीएनएस पोर्टल में पंजीबद्ध अपराधों में वर्तमान में विवेचना अधिकारियों द्वारा अपराध घटना स्थल, अभियुक्त या गिरफ्तार व्यक्ति की फोटो, गुम इंसान की फोटो एवं अज्ञात शव की फोटो प्रविष्ट की जाने की प्रक्रिया को सरल सुगम एवं सुरक्षित करने हेतु आईओ मितान मोबाइल एप विकसित किया गया है। यह मोबाइल एप एंड्रॉयड प्लेटफार्म में कार्य करने में सक्षम है। आईओ. मितान मोबाइल एप एक डिजिटल साथी के रूप में विवेचना अधिकारी को कार्य करने में सहयोग करता है। यह एप्प अपराध स्थल का सटीक स्थान विवरण अक्षांश और देशांतर एवं फोटो एकत्र करने, स्मार्ट कैमरा के माध्यम से आरोपी की फोटो एकत्र करने, गुम इंसान एवं अज्ञात शव की फोटो एकत्र करने, एकत्र किये गये जानकारी का तत्काल केन्द्रीय डेटाबेस में सिंक और अपडेट करने, राज्य अपराध डेटाबेस में उपलब्ध लगभग 17 लाख आपराधिक प्रकरणों के वृहद डेटाबेस के माध्यम से संदिग्ध व्यक्ति एवं आदतन आपराधियों की जानकारी अविलंब प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करता है। आईओ मितान मोबाइल एप द्वारा वर्तमान में विवेचकों को जहाँ अपराधों की विवेचना को समय में पूर्ण करने में सहायता मिलेगी वही अपलोड किये जाने वाले महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर डाटा का विश्लेषण ज्यादा सटीक हो जायेगा। इस एप के माध्यम से अपराध जिओ टैग होंगे जिससे हॉटस्पाट का निर्धारण व अपराध की रोकथाम की योजना आसानी से बनाई जा सकेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad