Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 29, 2024

मुख्यमंत्री निवास रायपुर में रामसेवकों की टोली के सम्मान समारोह एवं रात्रि भोज आयोजन

 मुख्यमंत्री निवास रायपुर में रामसेवकों की टोली के सम्मान समारोह एवं रात्रि भोज आयोजन





कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


महासमुंद। गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास रायपुर में रामसेवकों की टोली के सम्मान में सम्मान समारोह एवं रात्रि भोज का आयोजन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास में किया।  समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित वरिष्ठ नेताओं ने रामसेवकों से मुलाकात की व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी उनके सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में विपरीत परिस्थितियों में सेवा के लिए हमारे पास एक मजबूत टीम तैयार हो गई है जो देश के किसी भी हिस्से में सेवा के लिए तैयार है ।इस दौरान अयोध्या धाम दर्शन कार्यक्रम संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया और मुख्यमंत्री जी को विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराते हुए सफलतापूर्वक संचालन की सभी ने सराहना की । इस दौरान अयोध्या धाम दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के सहयोग हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर एक समिति बनाई गई थी इसके संयोजक धरमलाल कौशिक , सह संयोजक श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, लखनलाल पैकरा , वीरेंद्र श्रीवास्तव एवं डॉ ललित माखीजा के मार्गदर्शन में रामसेवकों की प्रथम टोली फरवरी महीने में अयोध्या धाम गई थी जहां देश भर से रामलला के दर्शन हेतु देश भर से पहुंचने वाले रामभक्तों के सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ से रामसेवक के रूप में पहुंचे अरुण साहू, करुणाकर उपाध्याय, सूरज शर्मा, वंश गोपाल सिन्हा एवं गुलशन सिन्हा का सम्मान वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सेवा कार्यों की सराहना की गई । वही रामसेवक करुणाकर उपाध्याय ने भी इस पुनीत कार्य में सहभागिता के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं प्रदेश भाजपा संगठन सहित अयोध्या धाम दर्शन टोली का आभार व्यक्त करते हुए सदैव संगठन के निर्देशन पर खरा उतरने  प्रतिबद्धता प्रकट किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad