Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 4, 2026

11वी बार ललितपुर विद्यालय में नेवता भोज का आयोजन*

 11वी बार ललितपुर विद्यालय में नेवता भोज का आयोजन*




कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर, संकुल केंद्र जमदरहा में संकुल समन्वयक  डिजेंद्र कुर्रे के मार्गदर्शन,प्रधान पाठक गफ्फार  खान के नेतृत्व में नेवता भोज का 11 वी बार आयोजन हुआ। सर्वप्रथम  सरस्वती माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात उपस्थित समस्त अतिथियों  का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रधान पाठक गफ्फार खान द्वारा नववर्ष  की खुशी के अवसर पर स्वेच्छा से पीएम पोषण योजना अंतर्गत *नेवता भोज* का  आयोजन आंशिक रूप से कराया गया। नेवता भोज में  बूंदी,बालूशाही,खस्ता, अमरूद, बिस्किट ,मिक्चर, वितरित किया गया । नेवता भोज का आनंद  सभी बच्चों ने लिया, नेवता भोज देने के लिए  ललितपुर के प्रधान पाठक गफ्फार खान को पालकों ने सहृदय  से धन्यवाद दिया  ।इस नेवता भोज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान पाठक गफ्फार खान ने कहा कि *नेवता भोज वास्तव में बच्चो  की शरिरिक और मानसिक विकास के लिए सहायक सिद्ध हो रही है* शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नेहरूलाल  ने कहा कि  *नेवता भोज हमारे विद्यालय  में सामाजिक सहभागिता  की अनूठी मिशाल के साथ साथ एक त्योहार  का रूप लेते जा रही है।*  आज के कार्यक्रम में  शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नेहरूलाल,रामेश्वरी , महेत्तरीन,बुधियारीन,भगवती, सहायक शिक्षक प्रहलाद साहू,आंगनबाड़ी सहायिका गायत्री आदि उपस्थित थे।

      नेवता भोज के इस आयोजन पर बसना विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे,विकास खण्ड स्रोत समन्वयक अनिल सिंह साव , सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर, जमदरहा नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी,  जमदरहा संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे , जमदरहा संकुल के शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त  की है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad