छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ रंगकर्मी डां.कुंजबिहारी शर्मा का हृदयाघात से निधन ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर, छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध रंगकर्मी,रंगमंच के प्रणेता एवं श्रीगौड़ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं मार्गदर्शक डां कुंज बिहारी शर्मा का अरुणाचल प्रदेश प्रवास के दौरान हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक , रंगमंच जगत और गौड़ब्राह्मण समाज में शोक की लहर है। डां.कुंजबिहारी शर्मा एक प्रख्यात रंगकर्मी थे और उन्होंने छत्तीसगढ़ रंगमंच को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वे रुपक संस्था के संस्थापक एवं मार्गदर्शक थे।रंगमंच के माध्यम से उन्होंने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना को नया आयाम दिया और अनेक कलाकारों को मंच प्रदान कर उन्हें दिशा दी,उनके उल्लेखनीय सांस्कृतिक योगदान के लिए उन्हें हबीब तनवीर सम्मान से सम्मानित किया गया था ।डां शर्मा न केवल एक कुशल रंगकर्मी थे बल्कि समाज के लिए मार्गदर्शक व्यक्तित्व भी थे,जिनकी सोच और कर्म आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे । डां,कुंजबिहारी शर्मा जी की अंतिम यात्रा 20 फरवरी को उनके निवास एम,66 सेक्टर, 4 ,प्रेमसदन केंद्रीय विद्यालय, डी डी नगर से मारवाड़ी मुक्ति धाम जाएगी, उनके निधन से कला,संस्कृति और समाज को अपूरणीय क्षति हुई हैं ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.