कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया वजन त्योहार
बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1, 2, 3 एवं 4 में आज वजन त्योहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य सुरेश कुमार साहू रहे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर गांव के उपसरपंच पुनीत साहू, पंच सेवक साहू तथा ग्राम के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों का वजन किया गया एवं उनकी आयु के अनुसार वजन का मूल्यांकन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विजयलक्ष्मी शर्मा, संतोषी वैष्णव, सोनी साहू, उर्मिला एवं अन्य सहायिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जनपद सदस्य सुरेश साहू ने बच्चों के पालकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार देने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा बच्चों की उचित देखभाल करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने ग्राम को कुपोषण से मुक्त बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक किया गया।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.