Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 19, 2026

अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ में महिला जनप्रतिनिधियों हेतु पंचायती राज प्रशिक्षण आयोजित

 अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ में महिला जनप्रतिनिधियों हेतु पंचायती राज प्रशिक्षण आयोजित



CNI NEWS  तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट 



तिल्दा नेवरा । अल्ट्राटेक सीमेंट की बैकुंठ इकाई द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एक दिवसीय पंचायती राज प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यूनिट के स्टाफ क्लब में आयोजित हुआ, जिसमें आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन कंपनी की सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) इकाई के माध्यम से किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम डीएचएचआर जितेंद्र सिंह तनवर के संयुक्त मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण हेतु मुख्य प्रशिक्षिका के रूप में जिला पंचायत रायपुर की सभापति स्वाति वर्मा उपस्थित रहीं। उनके मार्गदर्शन में सरपंच, उपसरपंच एवं पंचगण के अलावा  कार्यरत महिला प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था, उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा सामाजिक दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान महिला जनप्रतिनिधियों के चेहरों पर सीखने और अपने दायित्वों को बेहतर ढंग से निभाने का उत्साह स्पष्ट रूप से झलक रहा था। अपने संबोधन में  जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा ने कहा कि महिलाएं समाज की आधारशिला हैं। यदि वे आशावादी, प्रयत्नशील और जागरूक बनकर अपने कार्यकाल में कार्य करें तो गांव और समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने सरल एवं सहज भाषा में पंचायती राज व्यवस्था की संरचना, निर्णय लेने की प्रक्रिया तथा ग्राम विकास योजनाओं में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने यह भी बताया कि सामाजिक संरचना में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। परिवार से लेकर समाज तक, हर स्तर पर महिलाएं जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन करती हैं। ऐसे में जब वे जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य करती हैं तो उनके अनुभव और संवेदनशीलता से समाज को सकारात्मक दिशा मिलती है।

इस अवसर पर डीएचएचआर जितेंद्र सिंह तनवर ने अपने संबोधन में कहा कि एक महिला जिस प्रकार अपने परिवार के छोटे-बड़े सभी सदस्यों की आवश्यकताओं का ध्यान रखती है और बड़ी जिम्मेदारियों को समझदारी से निभाती है, उसी प्रकार यदि वह गांव या समाज का प्रतिनिधित्व करती है तो वह अपने क्षेत्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर सकती है। उन्होंने कहा कि महिला नेतृत्व से पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समर्पण की भावना मजबूत होती है।

प्रशिक्षण सत्र के समापन पर उपस्थित सभी महिला जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन में सीएसआर अधिकारी सोनाली गवारगुर एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस प्रकार अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ की यह पहल न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक कदम साबित हुई, बल्कि ग्रामीण नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में भी एक प्रेरणादायी प्रयास रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad