T-20 World Cup, भारत ने अंतिम (ग्रुप) मुकाबले में नीदरलैंड को 17 रनों से हराया ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। अहमदाबाद -अंतराष्ट्रीय नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रुप मैच के अंतिम मुकाबले में नीदरलैंड को 17 रनों से हराया ।कप्तान सूर्य कुमार ने टांस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया,
शिवम दुबे की शानदार पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 193 रनों का शानदार स्कोर बनाया । लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 176 रन बनाए और भारत ने मुकाबला 17 रनों से जीत लिया ।
भारतीय टीम का सुपर 8 में पहला मुकाबला 22 फरवरी को अहमदाबाद में साऊथ अफ्रीका के साथ, दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा और सुपर 8 का अंतिम मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा । T-20 world cup का फाइनल मैच 8 मार्च को होगा ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.