Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 19, 2026

स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक से उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक 100% स्मार्ट मीटर स्थापना का लक्ष्य, भ्रांतियों पर विराम लगाने का प्रयास

 स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक से उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक



100% स्मार्ट मीटर स्थापना का लक्ष्य, भ्रांतियों पर विराम लगाने का प्रयास


बिलाईगढ़।

जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के ब्लॉक मुख्यालय बिलाईगढ़ अंतर्गत समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के संबंध में जागरूक करने हेतु “स्मार्ट मीटर पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 18.02.2026 को नगर पवनी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्मार्ट मीटर के लाभों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा समस्त ग्रामों में 100 प्रतिशत स्मार्ट मीटर स्थापना के लक्ष्य को पूर्ण करना है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत के आधार पर पारदर्शी एवं सटीक बिल प्राप्त होता है। इससे अनुमानित बिलिंग, रीडिंग त्रुटि एवं अनावश्यक विवाद की संभावनाएं समाप्त होती हैं।


स्मार्ट मीटर के प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं—


वास्तविक समय में बिजली खपत की जानकारी उपलब्ध।


बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं शुद्धता।


ओवरलोड एवं तकनीकी गड़बड़ी की त्वरित पहचान।


ऑनलाइन भुगतान एवं मॉनिटरिंग की सुविधा।


ऊर्जा संरक्षण हेतु जागरूकता में वृद्धि।



विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा स्मार्ट मीटर के संबंध में यह भ्रांति फैलाई जा रही है कि इससे बिजली बिल अधिक आता है, जो कि पूर्णतः निराधार है। वर्तमान में क्षेत्र में कहीं से भी स्मार्ट मीटर के कारण बिल वृद्धि की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि किसी उपभोक्ता को किसी प्रकार की समस्या या शंका हो तो वे विभागीय कार्यालय में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


पखवाड़ा के दौरान विभागीय टीम गांव-गांव पहुंचकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुन रही है तथा आवश्यक समाधान उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम में विद्युत विभाग की कनिष्ठ अभियंता (जेई) श्रीमती रश्मि ध्रुव सहित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं ठेका कर्मी उपस्थित रहे।


विद्युत विभाग ने समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा स्मार्ट मीटर स्थापना में सहयोग प्रदान करें, ताकि आधुनिक एवं पारदर्शी विद्युत सेवा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad