मातृ-पितृ पूजन के लिए बापूजी का आभार और आयोजन समिति को बधाई माता-पिता व बच्चे को मिले शुभकामनाएं....
बेमेतरा:- स्थानीय श्री राम मंदिर प्रांगण में संत श्री आशारामजी बापू आश्रम एवं श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में जिला स्तरीय भव्य मातृ-पितृ पूजन दिवस का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू शामिल हुए। उनके साथ भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष छोटूराम साहू, पार्षद विकास तंबोली, पार्षद रोशन दत्ता और युवा सेवा संघ के सोनू साहू भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
दीपेश साहू नें कहाँ मैं परम् पूज्य श्री आशारामजी बापू के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मातृ-पितृ पूजन दिवस की शुरुआत की। श्री योग वेदांत सेवा समिति को इस आयोजन के लिए बधाई। माता-पिता और बच्चों को इस पावन अवसर पर शुभकामनाएं। मैं उम्मीद करता हूं कि यह आयोजन समाज में माता-पिता और गुरु के प्रति सम्मान और श्रद्धा की भावना को बढ़ावा देगा। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति सें संजय साहू, भगवती साहू, विक्रम साहू, भुवन साहू, अयोध्या यदु, गणेश पटेल, जगत साहू, अवध साहू,ढारेंद्र साहू,कन्हैया साहू, नंदू बघेल,हेमलाल साहू, सोनू साहू, प्रदीप साहू, कुश कश्यप, योगेंद्र साहू, अनूप यादव, डॉ. रेवाराम पाल, सिद्धांत चौहान,सुदर्शन साहू,डॉ.जनक साहू, दिलहरण,ओमप्रकाश साहू, विमल साहू, मनोज साहू, यमन देवांगन, खुमान श्रीवास, तोपेश्वर साहू,मनोज श्रीवास, द्वारिका साहू और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व मातृ-शक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.