ग्राम समनापुर में 20 फरवरी को भव्य पशुधन प्रदर्शनी एवं मेला उत्सव का आयोजन
खैरागढ़ । पशुधन विकास विभाग द्वारा जिला सह-खण्ड स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी एवं मेला उत्सव का आयोजन 20 फरवरी 2026, शुक्रवार को ग्राम समनापुर में किया जाएगा। यह आयोजन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न होगा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के पशुपालकों को अपने उत्कृष्ट पशुधन के प्रदर्शन एवं प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रदर्शनी में दुग्धारू गाय, संकर बछिया, स्वस्थ बछड़ा, बैल जोड़ी, भैंस-भैंसा, बकरी-बकरा, शूकर तथा मुर्गी-मुर्गा सहित विभिन्न वर्ग शामिल रहेंगे। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
पशुधन विकास विभाग ने समस्त पशुपालकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया है। साथ ही आयोजन पूर्व अपने पशुओं का अनिवार्य रूप से पंजीयन संबंधित पशु चिकित्सालय साल्हेवारा में कराने की अपील की गई है।
यह आयोजन पशुपालन को प्रोत्साहन देने एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
– पशुधन विकास विभाग, साल्हेवारा


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.