कवयित्री डॉ सोनल सिन्हा को नेपाल से मिला स्त्री शक्ति सम्मान
__________________________________
लुंबिनी, 8 मार्च ! जयपुर की डाॅ सोनल सिन्हा को नेपाल में सम्मानित किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर जिले की कवयित्री डाॅ सोनल सिन्हा को स्त्री शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया है।
नेपाल भारत मैत्री विकास, मिथिला तथा अवध सांस्कृतिक पर्यटन विकास, देवनागरी लिपि के संरक्षण संवर्द्धन, हिंदी तथा नेपाली भाषा को मैत्री भाषा के रूप में प्रचार प्रसार करने तथा देश विदेश की विभिन्न क्षेत्र की महिला प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में डाॅ सोनल सिन्हा को सम्मानित किया गया है। शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आज डाॅ सोनल सिन्हा के साथ नेपाल, भारत सहित विश्व के सात देश की 300 महिला कवयित्रियों, लेखिकाओं, समाज सेविकाओं और शिक्षिकाओं को ई प्रशस्ति पत्र सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया है। कुलवंती सोनल जिले की एक प्रसिद्ध लेखिका, कवयित्री और डॉक्टर हैं, इनकी सैकड़ों रचनाएं विभिन्न पत्रिकाओं तथा संकलनों में प्रकाशित हो चुकी है। संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने डाॅ सोनल को सम्मानित करते हुए कहा
ज्शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त संस्था बन चुकी है जो समय समय पर विकास विभिन्न भौतिक तथा ऑनलाइन कार्यक्रमों का आयोजन कर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओ को प्रोत्साहित करती आई है। सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ सोनल ने संस्था को धन्यवाद देते हुए कहा - शब्द प्रतिभा हम सभी साहित्य सर्जकों के लिए वरदान बनकर सामने आया है, संस्था के कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए कम ही है। देश विदेश के हजारों कवि, लेखक, साहित्यकार और शिक्षकों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने में संस्था की प्रशंसनीय भूमिका रही है। प्रतिभा चयन समिति संयोजक डॉ प्रीति प्रसाद प्रीत ने सम्मानित सभी प्रतिभाओं को बधाई देते हुए भविष्य के आयोजनों में सक्रियता से सहभागी होने के लिए अनुरोध किया है।
__________________________________


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.