55 गांव तरेंगा राज की राज बैठक में उमड़ा समाज का जनसमूह, सिंगारपुर यदु भवन में ठेठवार यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन संपन्न
ठेठवार यादव समाज तरेंगा राज की राज बैठक एवं वार्षिक अधिवेशन सिंगारपुर स्थित मावली माता मंदिर परिसर के यदु भवन में आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में तरेंगा राज के अंतर्गत आने वाले 55 गांवों से बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया। साथ ही समाज की वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा आगामी कार्यों की रणनीति और समाज के नियमों के संबंध में चर्चा की गई। अधिवेशन में समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ठेठवार यादव समाज तरेंगा राज महासभा के अध्यक्ष पुहुपराम यदु, तरेंगा राज अध्यक्ष कैलाश यदु, उपाध्यक्ष सुरेश यदु, देवान अशोक यदु, सचिव सुखदेव यदु, सहसचिव चेतन यदु, कोषाध्यक्ष राजेश यदु, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष इंद्रजीत यदु, संरक्षक सुरेश यदु (अधिवक्ता) तथा शेषनारायण यदु सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अश्वनी शर्मा ने समाज को अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि समाज की एकता और संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।
अंत में समाज के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
CNI news सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.