सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
पिथौरा में “संगम क्रिकेट लीग” का भव्य आयोजन। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के जिला अध्यक्ष बलराज नायडू रहे मुख्य अतिथि!
बलराज नायडू ने टॉस कर किया मैच का शुभारंभ
पिथौरा। पीसीए पिथौरा क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित “संगम क्रिकेट लीग” का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैच का शुभारंभ जनरलिस्ट यूनियन के जिला अध्यक्ष बलराज नायडू के हाथों टॉस कराकर किया गया।
इस दौरान खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मनमीत छाबड़ा ने की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में लोकनाथ खुटे, संदीप अग्रवाल, विकास अग्रवाल, आत्माराम पटेल एवं कीर्ति पांडे उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि बलराज नायडू ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली एवं नशामुक्ति की ओर प्रेरित करती हैं।
आयोजन में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, खिलाड़ी एवं नगरवासी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 40 वर्ष से अधिक एवं 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, वहीं प्रत्येक टीम में एक इंपैक्ट खिलाड़ी को उम्र सीमा से मुक्त रखा गया है।
दूसरे दिन का मुकाबला “नायक चैलेंजर्स” एवं “सिद्धार्थ टाइटंस” के मध्य खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.