Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 14, 2026

गुण्डरदेही में विकास कार्यों की सौगात : 2 करोड़ 40 लाख रुपए के लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 2 करोड़ की नई घोषणा की

 

भारत साहू 

जिला बालोद 

छत्तीसगढ़ 


गुण्डरदेही में विकास कार्यों की सौगात : 2 करोड़ 40 लाख रुपए के लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 2 करोड़ की नई घोषणा की




नगर पंचायत गुण्डरदेही में आज विकास  कार्यों को लेकर ऐतिहासिक दिन रहा। माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा वर्चुअल माध्यम से नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 2 करोड़ 40 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में अटल परिसर का लोकार्पण, समुदाय भवन जनपद रोड उन्नयन कार्य का लोकार्पण तथा सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन सहित अनेक विकास कार्यों का भूमि पूजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, पूर्व विधायक राजेंद्र राय, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के उपाध्यक्ष नरेश यदु, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सोनकर, भाजपा नेता अश्विनी यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलशन साहू, मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि गुण्डरदेही में निर्मित अटल परिसर अत्यंत सुंदर एवं आकर्षक बना है, जिसके लिए नगरवासियों एवं जनप्रतिनिधियों को बधाई। उन्होंने कहा कि गुण्डरदेही में विकास की गंगा बह रही है और विकास कार्यों के लिए राशि की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद अब तक गुण्डरदेही क्षेत्र को लगभग 42 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इसमें 29 करोड़ 28 लाख रुपए अमृत मिशन योजना के अंतर्गत दिए गए हैं, जिसके माध्यम से नगर के घर-घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान नगर के विकास कार्यों हेतु अतिरिक्त 2 करोड़ रुपए की घोषणा करते हुए कहा कि प्रस्ताव भेजते ही तीन दिनों के भीतर स्वीकृति प्रदान की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा कि सभी विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं जनहितकारी होने चाहिए।

अरुण साव ने आगे कहा कि राज्य सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है और बिना किसी बाधा के विकास कार्यों के लिए बड़ी राशि जारी की जा रही है। उन्होंने नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने पर जोर देते हुए सफाई व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर करने की बात कही।

अपने संबोधन में उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे लगातार सक्रिय रहकर विकास कार्यों को गति दे रहे हैं, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

कार्यक्रम में पारस साहू, चंदन पटेल,भारत साहू ,विनोद चंद्राकर, छगन सोनकर, नमन जैन, गगन जैन, कमल जैन, पोषण बन्नूराम निषाद, हरीश निषाद, संतोष नेताम, लोकेश्वरी शंकर यादव, रामबती सोनकर, हेमंत सोनकर, सुल्तान तिगाला, सलीम खान, हेमलता सोहन सोनी, पूजा बिंझेकर, शैल महोबिया, फैज बख्श, सेवक महिपाल, रोमलाल यादव सहित नगर पंचायत के सभी पार्षद एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad