Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 14, 2026

शमशान घाट में बनेगा प्रतीक्षालय, भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न जनपद सभापति अंजू पटेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजन, समाजसेवी कमलेश झाबक “पप्पू दाऊ” ने निर्माण हेतु दिया सहयोग

 शमशान घाट में बनेगा प्रतीक्षालय, भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न



जनपद सभापति अंजू पटेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजन, समाजसेवी कमलेश झाबक “पप्पू दाऊ” ने निर्माण हेतु दिया सहयोग


बलौदाबाजार जिला सिमगा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीतापार में शमशान घाट परिसर में बनने वाले प्रतीक्षालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं सामाजिक सहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम जनपद पंचायत सिमगा की सभापति अंजू पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है। शमशान घाट जैसे सार्वजनिक स्थलों पर प्रतीक्षालय बनने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी तथा अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील अवसरों पर लोगों को बैठने एवं रुकने के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गोविंद वर्मा, सरपंच कुंती साहू, अकबर साहू, ऋषिकांत पटेल, घनश्याम यादव, सत्येंद्र चौबे, लोकेश वर्मा, रत्नेश चौबे, गावस्कर वर्मा, पुरन साहू सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने ग्राम विकास से जुड़े कार्यों में सामूहिक सहयोग एवं सहभागिता को आवश्यक बताया।

इस दौरान जनपद सभापति अंजू पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। समाज और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक सहयोग से गांवों में विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने ग्रामवासियों से भी गांव की प्रगति एवं स्वच्छता बनाए रखने में सहभागिता निभाने की अपील की।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि शमशान घाट में बनने वाले प्रतीक्षालय निर्माण हेतु दानवीर एवं समाजसेवी कमलेश झाबक “पप्पू दाऊ” डोगरिया वाले द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है। उनके इस योगदान की उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने सराहना की। ग्रामवासियों ने कहा कि सामाजिक कार्यों में इस प्रकार का सहयोग समाज के लिए प्रेरणादायी है और इससे अन्य लोगों को भी जनहित कार्यों में आगे आने की प्रेरणा मिलेगी।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad