नवनिर्मित श्री बांके बिहारी मंदिर में सप्त दिवसीय विग्रह प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन ।
रायपुर- राजधानी रायपुर के चूड़ी लाईन, नयापारा स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर लगभग 156 वर्ष पुराना एक ऐतिहासिक और आस्था का केंद्र है। वर्तमान में इस प्राचीन मंदिर का भव्य नवनिर्माण (पुनर्निर्माण) काम पूर्ण हो चुका है। जिसमें लाखों रुपये की लागत से विकास किया गया है, मंदिर नवनिर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है।
नयापारा, रायपुर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर की प्रमुख विशेषताएं:
पुनर्निर्माण एवं वास्तुकला: पुराना मंदिर जीर्ण-शीर्ण होने के कारण इसका पुनर्निर्माण किया जा रहा है। नवनिर्मित मंदिर को भव्य एवं आकर्षक रूप से श्री बांके बिहारी ट्रस्ट द्वारा नया रूप दिया जा चुका है।श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ.अशोक अग्रवाल ने बताया कि,
मंदिर परिसर में
भगवान श्री बांके बिहारी जी
महालक्ष्मी जी
श्री राम भक्त हनुमान जी
भगवान श्री शिव दरबार
एवं भगवान श्री अग्रसेन जी की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
भू-तल (Ground Floor) पर एक विशाल हॉल, ऑफिस, पुजारी कक्ष, रसोई, लिफ्ट और शौचालय की व्यवस्था की गई है।
यह हॉल भविष्य में भजन-कीर्तन, भंडारे और मोहल्लेवासियों की जरूरतों के लिए न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध रहेगा। मंदिर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तस्वीरें भी लगाई जाएंगी।
यह मंदिर न केवल धार्मिक, बल्कि स्थानीय सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र बिंदु बनेगा। 14 मई 2026 को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत पूजन कर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.