Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 12, 2026

नई उड़ान ग्रीष्म शिविर में बच्चों को साइबर अपराध एवं सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

 राजनांदगांव

 


नई उड़ान ग्रीष्म शिविर में बच्चों को साइबर अपराध एवं सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक



ईसाफ फाऊंडेशन (आरोग्यसखी प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़) द्वारा आयोजित “नई उड़ान ग्रीष्म शिविर” के अंतर्गत दिनांक 11.05.2026 को सर्व समाज मांगलिक भवन, चिखली में बच्चों को पौष्टिक डाइट के साथ-साथ साइबर जागरूकता एवं महिलाओं/बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराध के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।



पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन पर्यवेक्षण में साइबर थाना राजनांदगांव से एएसआई द्वारिका प्रसाद लाऊत्रे द्वारा उपस्थित 50 से अधिक बच्चों एवं स्टाफ को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करें, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें तथा ऑनलाइन गेमिंग एवं फर्जी लॉटरी/इनाम के झांसे से बचें। साथ ही साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने एवं cybercrime.gov.in पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी दी गई।


इसके अतिरिक्त रक्षा टीम द्वारा उपस्थित बच्चों को गुड टच – बैड टच, घरेलू हिंसा, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं महिला/बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देकर अभिव्यक्ति एप के बारे में बात कर उनके मोबाइल फोन में इंस्टॉल भी कराया गया और वहां उपस्थित बच्चों एवं संस्था के स्टाफ को जागरूक किया गया।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad