Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 5, 2026

नेहरू कॉलेज स्टेडियम में निजी क्रिकेट अकादमी संचालन पर उठे सवाल, नागरिकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 नेहरू कॉलेज स्टेडियम में निजी क्रिकेट अकादमी संचालन पर उठे सवाल, नागरिकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन




डोंगरगढ़ (राजनांदगांव)। नगर के नागरिकों ने शासकीय नेहरू महाविद्यालय परिसर स्थित स्टेडियम में निजी व्यक्ति द्वारा शुल्क लेकर संचालित की जा रही क्रिकेट अकादमी को लेकर आपत्ति जताते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एम. भार्गव को गैर सरकारी संगठन छत्तीसगढ़ सेवा कल्याण परिषद के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जनहित, सुरक्षा तथा सार्वजनिक उपयोग की दृष्टि से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन की प्रतिलिपि नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के अध्यक्ष रमन डोंगरे तथा शासकीय नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य को भी प्रेषित की गई है।

ज्ञापन में नागरिकों ने बताया कि धर्मनगरी डोंगरगढ़ स्थित शासकीय नेहरू महाविद्यालय का स्टेडियम नगरवासियों, विद्यार्थियों तथा खेल प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं यहां अध्ययन के बाद खेलकूद एवं व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा नगर के वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं तथा बच्चे भी सुबह और शाम स्वास्थ्य लाभ एवं सैर के लिए इस परिसर का उपयोग करते हैं।

नागरिकों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से स्टेडियम परिसर में एक निजी व्यक्ति द्वारा शुल्क लेकर क्रिकेट अकादमी का संचालन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों से प्रतिमाह लगभग एक हजार रुपये तक शुल्क लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सार्वजनिक परिसर होने के बावजूद यहां निजी व्यावसायिक गतिविधि संचालित की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि क्रिकेट अभ्यास के दौरान तेज गति से गेंदें मैदान के विभिन्न हिस्सों में पहुंचती हैं, जिससे वहां टहलने वाले नागरिकों, महिलाओं एवं छोटे बच्चों को चोट लगने का खतरा बना रहता है। कई बार गेंद लगने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जिसके कारण किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। नागरिकों का कहना है कि स्टेडियम परिसर सभी वर्गों के लोगों के लिए खुला सार्वजनिक स्थान है, इसलिए यहां सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

नगरवासियों ने यह भी बताया कि डोंगरगढ़ में सार्वजनिक उद्यानों और मनोरंजन स्थलों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ सुबह और शाम इसी स्टेडियम परिसर में भ्रमण और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए आते हैं। वर्तमान स्थिति में क्रिकेट अकादमी का संचालन आम लोगों के लिए असुविधा और सुरक्षा संबंधी चिंता का विषय बन गया है।

ज्ञापन सौंपने वाले लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नेहरू कॉलेज स्टेडियम में निजी व्यक्ति द्वारा संचालित क्रिकेट अकादमी की वैधानिक स्थिति, अनुमति एवं संचालन संबंधी पहलुओं की जांच कराई जाए। यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो आवश्यक कार्रवाई करते हुए जनहित में उचित निर्णय लिया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि स्टेडियम का उपयोग विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों के लिए सुरक्षित एवं सुगम बना रहे।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एम. भार्गव को सौंपे गए इस ज्ञापन के बाद अब नागरिकों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। नगरवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कर सार्वजनिक हित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाएगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad