Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 4, 2026

सुशासन में महादेव नगर सपेरा बस्ती पहुंचे सीएम विष्णु देव साय सुविधाओं के सबसे ज्यादा जरूरतमंद को राज्य सरकार ने दिया पहला लाभ सपेरा बस्ती के आदिवासी समुदाय के 65 परिवारों का हुआ उद्धार राज्य सरकार ने किया राशनकार्ड, पेयजल, इलाज और पक्का आवास का व्यवस्था झुग्गी झोपड़ी से पक्का आवास और सुविधाओं का सफर मिला पीएम आवास, राशनकार्ड, पेंशन, बोर, महतारी वंदन, नल कनेक्शन

 सुशासन में महादेव नगर सपेरा बस्ती पहुंचे सीएम विष्णु देव साय



सुविधाओं के सबसे ज्यादा जरूरतमंद को राज्य सरकार ने दिया पहला लाभ


सपेरा बस्ती के आदिवासी समुदाय के 65 परिवारों का हुआ उद्धार


राज्य सरकार ने किया राशनकार्ड, पेयजल, इलाज और पक्का आवास का व्यवस्था


झुग्गी झोपड़ी से पक्का आवास और सुविधाओं का सफर


मिला पीएम आवास, राशनकार्ड, पेंशन, बोर, महतारी वंदन, नल कनेक्शन


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 जून 2026/सबसे जरूरतमंद को सबसे पहले शासन की योजनाओं का लाभ देने के लिए सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गुरुवार को दोपहर में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम भीखमपुरा के सपेरा बस्ती अचानक पहुंचे। इस बस्ती में विगत 35-40 साल से झुग्गी झोपड़ी बनाकर और सपेरा का काम कर अपनी गुजर बसर करने वालों को राज्य सरकार ने बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराया है। पीएम आवास, राशनकार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, बोर, नल कनेक्शन, आयुष्मान वय वंदन, ट्रायसायकल दिया है। वहीं  योजना से सीसी सड़क, पक्का नाली मिला है।


पीएम आवास - रहने के लिए 65 परिवारों में से 50 परिवार को पीएम आवास का पक्का मकान आवासीय कॉलोनी के रूप में दिया है, आवास कार्य पूर्णता की ओर है, ढलाई हो चुका है, रंगरोगन कार्य शेष है, जिसमें रसोई, आँगन, शौचालय, बाड़ी आदि कॉलोनी के रूप में दिया है। मुख्यमंत्री ने छत पर सौर ऊर्जा की सुविधा देने की बात कही। 


राशनकार्ड - लगभग 60 परिवार का राशनकार्ड बना है, जिन्हे प्रति माह राशन का लाभ मिलता है। 


पेयजल - सपेरा बस्ती में पेयजल की समस्या था। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ओर से बोर खनन फ़रवरी माह में किया गया है, वहीं न

जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल के लिए नल कनेक्शन दिया जा रहा है। 


महतारी वंदन : 3 महिलाओं को छोड़कर बाकी सभी 62 परिवार में महतारी वंदन का लाभ महिलाओं को दिया जा रहा है।


पेंशन - वृद्धा पेंशन के रूप में बुजुर्गो को पेंशन मिल रहा है। 


आयुष्मान कार्ड - 5 लाख रूपये तक के बीमारी के इलाज के लिए शत प्रतिशत परिवार का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। 


सीसी रोड : मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना से 13 लाख रूपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण मेन रोड से बस्ती आने तक दिया गया है। 


पक्का नाली - पीएम आवास कॉलोनी के लिए मुख्य मार्ग से कोसा बाड़ी की ओर 8 लाख रूपये की लागत से पक्का नाली निर्माण किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad