Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 5, 2026

निगम की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने समीक्षा बैठक संपन्न भंडारण क्षमता, तकनीकी उन्नयन और कृषक हितैषी व्यवस्था पर दिया गया विशेष जोर

 निगम की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने समीक्षा बैठक संपन्न



भंडारण क्षमता, तकनीकी उन्नयन और कृषक हितैषी व्यवस्था पर दिया गया विशेष जोर


       ( सोन कुमार सिन्हा )


नवा रायपुर। नवा रायपुर के सेक्टर-24 स्थित स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के मुख्यालय में निगम के विभिन्न अनुभागों के प्रमुखों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त चंदूलाल साहू ने की।* बैठक का मुख्य उद्देश्य निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा परिणामोन्मुखी बनाना था, जिससे किसानों एवं हितग्राहियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक के दौरान अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने निगम के विभिन्न विभागों की प्रगति, कार्यों की स्थिति एवं भविष्य की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभागाध्यक्षों से उनके अनुभागों की कार्यप्रणाली, उपलब्धियों और चुनौतियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक सुझाव और दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों की उपज के सुरक्षित भंडारण और कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने में स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

श्री साहू ने विशेष रूप से निगम की भंडारण क्षमता के बेहतर उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम लाभ किसानों और हितग्राहियों तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने गोदामों के संचालन, रखरखाव तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। साथ ही, डिजिटल तकनीक एवं नवीन प्रबंधन प्रणालियों को अपनाकर कार्यों में गति और पारदर्शिता लाने पर बल दिया।

बैठक में तकनीकी उन्नयन के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर भंडारण व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाएं। इसके अलावा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, उनकी उपज के सुरक्षित संरक्षण तथा समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी जोर दिया गया।

अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और निगम को भी इसी भावना के अनुरूप कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे नवाचार, जवाबदेही और पारदर्शिता को अपने कार्यों का आधार बनाकर निगम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान दें।

बैठक में निगम के प्रबंध संचालक आशीष टिकरिया सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने अनुभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा आगामी योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में लिए गए निर्णयों से निगम की कार्यप्रणाली में और अधिक दक्षता आएगी तथा किसानों को बेहतर भंडारण सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होने की उम्मीद व्यक्त की गई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad