Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 30, 2026

शासन के निर्देशानुसार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हरणगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

 पखांजूर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584


शासन के निर्देशानुसार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हरणगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।



शासन के निर्देशानुसार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हरणगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पालक भी अपने बच्चों के साथ उपस्थित रहे।




शाला प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की किलकारियों और उत्साह से गूंज उठा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों और पालकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति तथा शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित पालकों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में विद्यालय के प्रति अपनापन और उत्साह बढ़ता है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी पालकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और उनकी पढ़ाई में सहयोग करने की अपील की।

शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad