Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 30, 2026

अमोरा गांव पूर्णत: नशामुक्त घोषित , देर रात पहुंचे एसपी पाण्डेय बच्चों को दिये टिप्स - आप ही कल के अमोरा हो

 अमोरा गांव पूर्णत: नशामुक्त घोषित , देर रात पहुंचे एसपी पाण्डेय 



बच्चों को दिये टिप्स - आप ही कल के अमोरा हो


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - सामुदायिक पुलिसिंग को धरातल पर उतारने और नशामुक्ति का संदेश गांव -गांव पहुंचाने गत दिवस सीएम ड्यूटी के बाद रात दस बजे‌ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार , एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी , थाना प्रभारी मुलमुला पारस पटेल ग्राम अमोरा पहुंचे। थाना मुलमुला क्षेत्र के इस गांव में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों , महिला कमांडो टीम और बच्चों से दिल से दिल का संवाद किया। पुलिस अधीक्षक पाण्डेय ने ग्रामीणों से अमोरा को पूर्ण नशामुक्त गांव बनाने का आह्वान करते हुये कहा कि नशा सिर्फ शरीर नहीं तोड़ता , परिवार का भविष्य भी अंधेरे में धकेल देता है। आज संकल्प लें कि ना खुद नशा करेंगे , ना किसी को करने देंगे। एसपी ने अमोरा की महिला कमांडो टीम के अनूठे प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। गांव की महिलायें खुद रात में सड़कों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों को पकड़कर उनके गले में रेडियम पट्टी बांधती हैं , जिससे रात में वाहन चालकों को दूर से मवेशी दिख जाये और दुर्घटना टले। वहीं एएसपी यातायात उदयन बेहार ने भी इस पहल को पूरे जिले के लिये ‘अनुकरणीय मॉडल’ बताया। सड़क सुरक्षा को नई दिशा देते हुये एसपी पाण्डेय ने महिला कमांडो टीम को ‘एक हेलमेट पति के नाम’ अभियान के तहत हेलमेट वितरित किये। उन्होंने कहा पति की सलामती पत्नी की सबसे बड़ी दौलत है। घर से निकलते वक्त हेलमेट जरूर याद दिलायें। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 90 प्रतिशत लोग अब हेलमेट पहनकर ही बाईक चलाते हैं और दूसरों को भी टोकते हैं।  


बच्चों संग काटा केक , दिये तरक्की के टिप्स 


कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक पाण्डेय ने बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां बांटीं। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ने , अनुशासन में रहने और मोबाइल की लत से दूर रहकर मैदान में खेलने की बात कही। उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुये कहा कि आप ही कल के अमोरा हो , नशामुक्त और सुरक्षित अमोरा आपके हाथ में है।‌ एसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद ही सामुदायिक पुलिसिंग की आत्मा है। जब गांव खुद अपनी सुरक्षा का जिम्मा ले लेता है , तो अपराध और हादसे अपने आप कम हो जाते हैं। अमोरा ने यह करके दिखाया है। वहीं अवैध शराब बिक्री पर लगातार कार्यवाही , नशामुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका और महिला सशक्तीकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य के लिये थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल को ग्राम अमोरा में सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में महिला कमांडो टीम एवं ग्राम सरपंच ने स्मृति चिह्न भेंट कर थाना प्रभारी का अभिनंदन किया। उपरोक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि , बड़ी संख्या में ग्रामीणजन , महिला कमांडो टीम के सदस्य एवं थाना मुलमुला पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad