विद्यालयों में प्रार्थना शेड भूमिपूजन के लिए सरपंचों ने भाटापारा विधायक इंद्र साव को दिया निमंत्रण
सिमगा। भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के शासकीय विद्यालयों में बनने वाले प्रार्थना शेड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भाटापारा विधायक इंद्र साव से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।
इस दौरान जनपद सदस्य प्रतिनिधि गोलू साहू, ग्राम नवागांव के सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र कोसले, रोहरा के सरपंच गुलाब साहू, ढाबाडीह के सरपंच गिरधर साहू, कुलीपोटा के सरपंच हेमू निषाद, कचलोन के सरपंच शातब खान तथा औरेठी के सरपंच नरेश साहू ने विधायक इंद्र साव से भेंट कर बुधवार को आयोजित होने वाले भूमिपूजन कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विकास कार्यों का शुभारंभ करने का आग्रह किया।
विधायक इंद्र साव ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। विद्यालयों में प्रार्थना शेड निर्माण से विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय पर्व, खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि बुधवार को नवागांव, रोहरा, कचलोन एवं औरेठी के शासकीय विद्यालयों में प्रार्थना शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण है। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। वहीं ढाबाडीह के सरपंच गिरधर साहू एवं कुलीपोटा के सरपंच हेमू निषाद भी सौजन्य मुलाकात एवं निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल रहे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.