Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 30, 2026

पिथौरा में अविश्वास प्रस्ताव से पहले पंच की यूपी में सड़क हादसे मे संदिग्ध मौत, सरपंच ने लगाया किडनैपिंग और हत्या का आरोप 3 जुलाई को होना था अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान

 सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864


पिथौरा में अविश्वास प्रस्ताव से पहले पंच की यूपी में सड़क हादसे मे संदिग्ध मौत, सरपंच ने लगाया किडनैपिंग और हत्या का आरोप



3 जुलाई को होना था अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान


अयोध्या ले जाने के बहाने जबरन साथ ले जाने का दावा, प्रयागराज के ढाबे के पास ऑटो टक्कर से मौत पर गहराया रहस्य


पिथौरा

स्थानीय ग्राम पंचायत ठाकुरदिया खुर्द में आगामी 3 जुलाई को होने वाले अविश्वास प्रस्ताव के मतदान से ठीक पहले एक बेहद सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है।




 वार्ड क्रमांक 2 के पंच केशव राम सिन्हा (पिता गोसाईं), निवासी ग्राम ठाकुरदिया खुर्द की उत्तर प्रदेश के घूरपुर मे सड़क दुर्घटना के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना की ख़बर लगते ही पुरे गाँव मे शोक की लहर फ़ैल गयी है। वर्तमान सरपंच मनोज सिन्हा ने ग्राम के ही युवक अजय नायक एवं मिथुन गंभीर आरोप लगाते हुए इसे सोची-समझी साजिश के तहत किया गया अपहरण और हत्या करार दिया है।


 ज्ञात होगी ग्राम पंचायत ठाकुर दिया में सियासी सर गर्मी बढ़ी हुई है अविश्वास प्रस्ताव की तिथि मिलने के बाद से ही दो अलग-अलग दलों ने पंचों से संपर्क कर अपने-अपनेक्ष पक्ष में मतदान करने के लिए शह ओर मात का खेल शुरू हो गया इसी बीच ग्राम के अन्य कुछ पंच को अजय नायक वाहन मे बैठा कर अयोध्या दर्शन के लिए लें गए इस बीच मिल रही जानकारी के अनुसार ढाबे में खाना खाने के बाद केशव सिन्हा को किसी का फोन आता है और वह बात करते-करते पीछे से आ रही एक वाहन की चपेट मे आने से उसकी मौत हो जाती है, जिसकी जानकारी मिलते ही गांव में गमगीन माहौल हो गया



इधर इस दुर्घटना को वर्तमान सरपंच मनोज सिन्हा का आरोप है कि आगामी 3 तारीख को होने वाले अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग के समीकरण को बिगाड़ने के लिए विपक्षी खेमे के अजय नायक और उनके साथियों ने पंच केशव राम सिन्हा को निशाना बनाया। आरोप है कि अजय नायक, पंच केशव राम को "पिथौरा से होकर आ रहे हैं" कहकर अपनी गाड़ी में जबरदस्ती बिठाकर ले गया। इस बात की भनक उनके परिवार वालों तक को नहीं थी। बाद में उन्हें राजनीतिक लाभ के लिए छत्तीसगढ़ से दूर उत्तर प्रदेश ले जाया गया।

सरपंच मनोज सिन्हा के मुताबिक, इस घटनाक्रम के बीच कल ही उनकी मृतक पंच केशव राम सिन्हा से फोन पर बात हुई थी। बातचीत के दौरान केशव राम ने अपनी अज्ञानता और लाचारी जताते हुए बताया था कि विपक्षी खेमे के लोग उन्हें उनकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती उठाकर ले आए हैं ताकि वे अविश्वास प्रस्ताव में मतदान न कर सकें।

> "केशव राम ने मुझसे फोन पर कहा था कि वह किसी तरह 2 तारीख तक वापस लौट आएगा। उसने यह भी हिदायत दी थी कि यदि वह 2 तारीख तक नहीं आ पाता है, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी जाए।"

    मनोज सिन्हा, सरपंच



उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुई मौत सहयात्री अजय नायक की कहानी अलग

दूसरी तरफ खबरों की मुताबिक पंच को अपने साथ कार में ले जाने वाले  अजय नायक ने उत्तर प्रदेश से फोन पर एक अलग कहानी बयां की है। अजय नायक के अनुसार, वे अपने क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों और पंच केशव राम सिन्हा के साथ कार से रामलला के दर्शन करने अयोध्या धाम जा रहे थे। सोमवार रात करीब 10 बजे सभी लोग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरंगापुर स्थित 'श्री बाबा ढाबा' के पास भोजन करने के लिए रुके थे।

 खाना खाने के दौरान केशव राम सिन्हा के मोबाइल पर किसी का फोन आया, जिससे बात करते हुए वे सड़क की ओर बढ़ने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल केशव राम को तत्काल नजदीकी एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की आधिकारिक सूचना मिलते ही मृतक पंच केशव राम सिन्हा के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई है और वे तुरंत उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो चुके हैं। वर्तमान में यूपी की घूरपुर (सरंगापुर) पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम व अन्य विधिक औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं।

इधर छत्तीसगढ़ के पिथौरा में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। सरपंच मनोज सिन्हा और पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मामले की क्रोनोलॉजी को देखते हुए इसके पीछे छिपी किडनैपिंग और हत्या की साजिश की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच की जाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad