छुईखदान में निकली कबीर पंथियो की भव्य कलश शोभायात्रा
छुईखदान में मानिकपुरी पनिका समाज ने कबीर साहेब प्राकट्य उत्सव मनाया।
जिला KCG मानिकपुरी पनिका समाज के तत्वावधान में कबीर साहेब प्राकट्य उत्सव कार्यक्रम मंगल भवन छुईखदान में संपन्न हुआ
आज जिला स्तरीय 29/06/2026 कबीर साहेब प्राकट्य उत्सव कार्यक्रम मंगल भवन टिकरापारा छुईखदान में मनाया गया।
नगर में बड़ी संख्या में आमीन माताओ द्वारा सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा रैली से शुभारंभ हुआ,
वहीं श्वेत ध्वज पताका महंत पुरुषोत्तम दास मानिकपुरी निवास चौक में फहराया गया। वहीं मंच पर कबीर साहब के वाणी वचनों से ओतप्रोत सुमधुर भजन दीवान आरती दास मानिकपुरी, दीवान प्रेम दास मानिकपुरी एवं अटल दास मानिकपुरी जी के भजन मंडलियों के माध्यम से लोग मंत्रमुग्ध होकर सुनते रहे, वहीं मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मुख्य अतिथि खैरागढ़ विधायक मान.श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा जी, मान. गिरीराज किशोर वैष्णव जी (नपं अध्यक्ष छुईखदान ),
श्री मोती लाल जंघेल जी, रामकुमार पटेल ,मनीष कोचर , शैलेन्द्र तिवारी, प्रकाश महोबिया आदि के करकमलों से प्रारंभ हुआ।
जिसमे विधायक महोदया जी ने मानिकपुरी सामाजिक भवन स्वीकृत करने का आश्वासन दिया। मंचीय कार्यक्रम समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संसदीय सचिव माननीय कोमल जंघेल जी रहे।
वहीं विशिष्ट अतिथियों में श्री घम्मन साहू जी, गोरेलाल वर्मा जी मंडल अध्यक्ष डोंगरगढ़ , श्रीमती किरण विक्रम दास मानिकपुरी (सभापति जपं खैरागढ़), श्री पंचम साहू जी पार्षद, श्री कुमार साहेब (कबीर आश्रम पिपरिया, श्री तारण दास मानिकपुरी ( जिला सचिव मापस बेमेतरा),
श्रीमती ललिता मानिकपुरी सामाजिक कार्यकर्ता मानिकपुरी समाज,...... मानिकपुरी आदि थे। पूर्व विधायक जी ने कहा कि मानिकपुरी समाज का नाम लेते ही सदगुरू कबीर साहेब का प्रतिबिंब स्वमेव प्रतिबिंबित होने लगता है। मंच संचालन राजू दास मानिकपुरी ने किया।
वहीं मानिकपुरी समाज के जिला अध्यक्ष श्री रूपेन्द्र दास मानिकपुरी, उपाध्यक्ष श्री नरोत्तम दास मानिकपुरी,श्री रवि दास मानिकपुरी,. श्री खोमन दास मानिकपुरी (पूर्व जिला अध्यक्ष), श्री कृष्णा दास जी, श्री दुलार दास जी, श्री लखन दास मानिकपुरी (ब्लॉक अध्यक्ष छुईखदान,
श्री सुकृत दास जी (ब्लॉक अध्यक्ष खैरागढ़,) श्री सोहन दास जी श्री अटल दास (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष छुईखदान) , श्री पोषण दास जी, श्री मिलन दास जी, सोना दास जी सचिव मानिकपुरी समाज, कपिल दास (ब्लाक उपाध्यक्ष मा स), संजूदास जी , डॉ मानिकपुरी,गोपाल दास जी ,
हनुमान दास जी , तुलसी दास जी, ईश्वर दास, संतोष दास, तिलक दास,महादास आदि ने सभी मंचस्थ अतिथियों को शाॅल एवं प्रतीक चिह्न भेंट किए।
अंत में चौका आरती यज्ञ महंत पुरुषोत्तम दास जी, महंत रवि दास जी, महंत अलाल दास जी, महंत भूषण दास जी,
महंत पीला दास,महंत मोती दास जी आदि के करकमलों से संपन्न हुआ।
दिन भर भोजन भंडारा में भोजन प्रसादी भी चलती रही। इस कार्यक्रम में सामूहिक रूप से साल्हेवारा, गंडई , छुईखदान, खैरागढ़, जालबांधा आदि परिक्षेत्र के मानिकपुरी समाज के जन मानस भारी संख्या में कई वाहनों में पधारे थे।
सी एन आई न्यूज के लिये हितेश मानिकपुरी की रिपोर्ट।


































No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.