राजनांदगांव
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजनांदगांव श्री अजय कुमार यादव (भा.पु.से.) ने किया ध्वजारोहण
कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजनांदगांव में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजनांदगांव श्री अजय कुमार यादव (भा.पु.से.) द्वारा कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता वाधवानी सहित कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजनांदगांव के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने *राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.