गोलबाजार मर्चेंट एसोसिएशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस का जश्न
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर -आजादी के 80 स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि पार्षद वार्ड क्रमांक 44 एवं जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस अनगिनत वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान की अमर कहानी है,
जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर हमें स्वतंत्र भारत में सांस लेने का अधिकार दिया है, हमारी आने वाली पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर देश को तरक्की के मार्ग में अग्रसर करना है।उन्होंने गोलबाजार मर्चेंट एसोसिएशन के व्यवसायियों को विश्वास दिलाया कि उनकी हर समस्याओं का समाधान उनके सहयोग से करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन कलीराम साहू द्वारा किया गया, आभार प्रदर्शन एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश जैन द्वारा किया गया। ध्वजारोहण समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्र के व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित गणमान्यजनों को बूंदी सेव एवं स्वल्पाहार वितरण किया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.