पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला – कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम में पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव द्वारा ध्वजारोहण एवं शहीद परिवारों का सम्मान किया गया।
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को प्रातः 08:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कबीरधाम में पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।
ध्वजारोहण से पहले उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत ‘वंदे मातरम्’ गीत का सामूहिक गायन किया गया, तथा ध्वजारोहण के पश्चात् राष्ट्रगान गाया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशिष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय ध्रुव, रक्षित निरीक्षण श्री पुष्पेन्द्र सिंह, सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.