मुंगेली: महामाया एवं सुभाष वार्ड का संयुक्त आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न हर घर मुनगा,घर-घर मुनगा का दिया संदेश
रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा
मुंगेली एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली, महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में 9 वां राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत आज शा. रमाबाई पाण्डेय प्राथमिक शाला मुंगेली में सुभाष वार्ड एवं महामाया वार्ड का संयुक्त आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा रहा। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि अतिथियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुनगा (सहजन) के पत्तों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया और मुनगा खाने से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि मुनगा एक चमत्कारी पोषण वृक्ष है। इसके पत्तों में दूध से 4 गुना कैल्शियम, केले से 3 गुना पोटेशियम और संतरे से 7 गुना अधिक विटामिन-C पाया जाता है। यह महिलाओं में खून की कमी, बच्चों में कुपोषण और रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी को दूर करने में रामबाण है। इसलिए हर घर के आंगन में मुनगा का पौधा होना चाहिए।
इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण युक्त आहार की प्रदर्शनी भी लगाई गई और महिलाओं को संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं बड़ी संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं!



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.