दिनांक =30/09/2026
स्थान =दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
संवाददाता =असीम पाल
बचेली वार्ड 9 में घरों से पानी का रिसाव, रहवासी परेशान
स्लरी पाइपलाइन प्लांट के बाद सीपेज को लेकर उठे सवाल
दंतेवाड़ा जिले के बचेली। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 में पिछले तीन दिनों से कई घरों के अंदर जमीन और फर्श से पानी रिसने की समस्या सामने आई है।
रहवासियों का कहना है कि वे करीब 40 या 45 वर्षों से यहां रह रहे हैं, लेकिन पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं बनी।नहीं पानी घरों में आने से सामान खराब हो रहा है।
वार्डवासियों ने आशंका जताई है कि एनएमडीसी की स्लरी पाइपलाइन के लिए बनाए गए प्लांट मे बने पानी संग्रहण के लिए बनाए गए तालाबों के कारण जमीन में पानी का दबाव बढ़ा हो सकता है।
उनका कहना है कि तालाबों के कारण आसपास रिटर्निंग वॉल नहीं बनाई गई है, बल्कि सिर्फ बोल्डर पिचिंग कर तलावो का निर्माण किया गया है बोल्डर जमा कर रखे गए हैं। ऐसे में पानी के रिसाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सवाल हालांकि, सीपेज का वास्तविक कारण तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
समस्या को लेकर वार्डवासी नगरपालिका कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को मौके पर बुलाया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल और सीएमओ पीटीएम कृष्णा राव मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया।
मामले की जानकारी कलेक्टर को भी दी गई है। अधिकारियों ने जल्द तकनीकी जांच और समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है।
गौरतलब है कि 20 सितंबर 2026 को बचेली-नगरनार पंचायत मे स्लरी पाइपलाइन में पहली बार स्लरी पंपिंग शुरू होने की जानकारी सामने आई थी। ऐसे में वार्डवासियों की आशंका के बीच अब तकनीकी जांच महत्वपूर्ण हो गई है।वाडवासियो कि मांग है कि लज्द से जल्द इस समस्या का हल निकालकर कार्रवाई किया जाऐ























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.