राजनांदगांव
मवेशी तस्करी पर तुमडीबोड़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, तीन फरार आरोपी गिरफ्तार,
15 नग मवेशियों को आयसर ट्रक में भरकर कत्लखाना महाराष्ट्र ले जाने का मामला।
दिनांक 10.07.2026 को ग्राम खैरी के पास मवेशियों से भरा आयसर वाहन छोड़कर फरार हुये थे चालक एवं अन्य साथी।
फरार चालक संगीत मधुकर उर्फ टेटे को पुर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।
मामले में आयसर ट्रक सहित कुल 15 नग मवेशी किमती 13,85,000/-रु को किया गया है जप्त।
आरोपीयों का नाम -
1. भरत निषाद पिता राजदेव निषाद उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम हथखोज इन्द्रनगर थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग
2. शैलेन्द्र भारती पिता चंरनुदास भारती उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पथर्रा थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग
3. मनोज सोनवानी पिता उबारुदास सोनवानी उम्र 32 वर्ष निवासी खुर्सीपार थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों, पशु तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता के मामलों में प्रभावी वैधानिक कार्यवाही लगातार की जा रही है। दिनांक 10.07.2026 की रात्रि करीब 04ः00 बजे ग्राम खैरी से नेशनल हाईवे क्रमांक 53 की ओर जाने वाले मार्ग पर आयसर वाहन क्रमांक ब्ळ 04 च्क् 1178 में गौवंश मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरकर बिना दाना पानी व बिना किसी अनुज्ञापत्र के महाराष्ट्र की ओर कत्लखाना ले जाने की सुचना पर उक्त वाहन का पिछा किया गया जिसे वाहन चालक एवं उसके साथी मौके पर छोड़कर फरार हो गये। मौके से उक्त वाहन से कुल 15 नग मवेशी जिसमें 12 भैस, 01 पड़िया, 01 पड़वा एवं 01 बिजाड़ भैंसा किमती 3,85,000/-रुपये एवं आयसर ट्रक क्रमांक CG 04 PD 1178 किमती 10,00000/-रुपये कुल किमती 13,85,000/-रु को जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस चौकी तुमडीबोड़ में धारा 4, 5, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशुओ के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में फरार वाहन चालक आरोपी संगीत उर्फ टेटे को पुर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जा चुका है। प्रकरण के अन्य फरार आरोपीयों की लगातार पतासाजी की जा रही थी जिन्हे आज दिनांक 30.09.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर पावर हाउस भिलाई से पकड़ा गया। आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, प्र.आर.लोकनाथ वर्मा, प्र.आर. जगत राम ठाकुर, आर. मिथुन वर्मा, आर. विकास राजेत्री एवं पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.