राजनांदगांव
ग्राम पंचायत अर्जुनी के 6 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया गया
आंगन मिलन समारोह
अर्जुनी। ग्राम पंचायत अर्जुनी के अंतर्गत संचालित छह आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवा सप्ताह के तहत आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, बच्चों, किशोरियों एवं माताओं को पोषण, स्वास्थ्य तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
ग्राम पंचायत अर्जुनी के छह आंगनबाड़ी केंद्रों में अलग-अलग मुख्य अतिथियों के रूप में जिला महिला उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जैन, मंडल महामंत्री दिनेश साहू, मंडल कोषाध्यक्ष विजय जैन, मीडिया प्रभारी दुर्गेश सिन्हा, कार्यालय प्रभारी भैयालाल साहू एवं पूर्व सरपंच श्रीमती द्रौपती साहू ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में उपसरपंच नागेश धनकर, ठाकुरराम सोनकर, भूषण सोनकर, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक श्रीमती लक्ष्मी सोनकर, ग्राम पंचायत के समस्त वार्ड पंच, समस्त मितानिन, स्वास्थ्य विभाग अर्जुनी की नर्स मैडम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं सहित बड़ी संख्या में बालक-बालिकाएं, पालक, गर्भवती महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जनसंचार विभाग से जुड़े पत्रकारगण एवं प्रेस प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
छहों आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 की कार्यकर्ता आरती तिवारी एवं सहायिका फूलेशरी साहू, केंद्र क्रमांक 2 की कार्यकर्ता नूतन देवांगन एवं सहायिका हेमलता निर्मलकर, केंद्र क्रमांक 3 की कार्यकर्ता सुशीला सेन एवं सहायिका सतरूपा देवांगन, केंद्र क्रमांक 4 की कार्यकर्ता लक्ष्मी देवांगन एवं सहायिका रीना निषाद, केंद्र क्रमांक 5 की कार्यकर्ता शिरोमणी भुवार्य एवं सहायिका योगिता चौहान तथा केंद्र क्रमांक 6 की कार्यकर्ता चिंतरेखा टंडेकर एवं सहायिका धनेश्वरी साहू शामिल रहीं।
कार्यक्रम में मातृ वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा लोन, जननी सुरक्षा योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों ने अपनी बात रखी और योजनाओं से मिले लाभ के अनुभव साझा किए।
आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण प्रदर्शनी, पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं किशोरियों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
मुख्य अतिथियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र पोषण, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों, पत्रकारों, पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं लाभार्थियों ने पोषण, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.