सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत ग्राम लाखागढ़ में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न
पिथौरा / लाखागढ़: सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत ग्राम लाखागढ़ में आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को पोषक आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को किस प्रकार का संतुलित और पौष्टिक भोजन देना चाहिए, इस विषय पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।
साथ ही शासन द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे - प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान आदि के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों की माताओं को पोषक आहार (हलवा, लड्डू, चना-गुड़) का वितरण किया गया। आंगनवाड़ी केंद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों का श्रीफल और सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया। वहीं उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाई के लिए पहाड़ा और पट्टी भी वितरित की गई।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में वर्षा सोनी, महिला मंडल अध्यक्ष पिथौरा, राम कुंवर सिन्हा पार्षद वार्ड नंबर 12 नगर पंचायत पिथौरा, सुनीता ठाकुर, संतोषी सिन्हा आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक लाल मैडम जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। छोटे-छोटे आंगनबाड़ी के बच्चों को रणजीत कोसरिया के द्वारा पहाड़ और पट्टी वितरण किया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.