Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 17, 2020

संस्था, अवाम ए हिन्द ने दिया जरूरतमंदों को स्वरोजगार, निराश्रित महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर



17 अक्टूबर, 2020

सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में दिनांक 17 अक्टूबर शनिवार को कोराना महामारी के दौर में आर्थिक बदहाली से जूझ रहे 14 गरीब परिवार के महीलाओं को स्वरोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाया गया है। जिसमे संस्था के द्वारा उन्हें अपनी आजीविका बढ़ाने हेतु स्वमं का लघु व्यवसाय के रूप में आलू, प्याज, हरी सब्जियां, तराजू बाट के साथ नगद राशि भी प्रदान कर समस्त निराश्रित परिवारों के जीवन यापन करने हेतु आत्मनिर्भर बनाया गया। 



संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि लॉकडाउन से प्रभावित कुछ निर्धन निराश्रित परिवारों ने संस्था के सम्मुख अपनी व्यथा, अपनी पीड़ा से अवगत कराते हुए मदद की गुहार लगाई । इन सबकी पीड़ा को संज्ञान में लेते हुए संस्था के सदस्यों के साथ मिल कर उन लोगों के निवास स्थल जाकर वास्तविक वस्तु स्थिति का जायज़ा लिया। जिसमें यह पाया गया कि हकीकत में उनके जीवन जीने के लिए कोई रास्ता दिखा नहीं दे रहा था। ऐसे हालातों कि मद्देनजर रखते हुए मानवता को जिंदा रखने के लिए त्वरित उन परिवारों की संस्था द्वारा मदद की गई, क्योंकि आजके समय पर यदि आर्थिक स्थिति कमजोर है, तो जमाने बहुत से लोग अपने मार्ग से भटक जाते या लोग गलत फायदा उठाते हैं। इसलिए संस्था का मुख्य उद्देश्यों समाज के हर कमजोर तबके के लोगों को आत्म सम्मान के साथ आत्मनिर्भर बनाना।



विदित रहे कि, संस्था द्वारा स्थानीय नेहरू नगर, बूढ़ातालाब, शास्त्री मार्केट, रामनगर बस्ती, गुढ़ियारी इत्यादि क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार की व्यवस्था, बिना किसी शासकीय अनुदान से की गई है।



आज सम्पन्न हुए इस कार्य में, संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ पँडित अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, अजहर शरीफ, राशिद बिलाल, नंदा रामटेके, प्रतिमा गजभिये, अरशद शरीफ, आवेस रज़ा, सुजाता भेलावे, लक्ष्मी तिवारी, ममता दिढ़ी, मास्टर अभय गजभिये सहित आदि सदस्य सादर उपस्थित थे।


प्रेषक :-

जबैर खान,

मीडिया प्रभारी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad