*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*प्रदोषे दीपकश्चन्द्र:,*
*प्रभाते दीपको रवि:।*
*त्रैलोक्ये दीपको धर्मः,*
*सुपुत्रः कुलदीपकः।।*
*अर्थात्*
_रात्रि में चंद्रमा दीपक है, प्रातः काल में सूर्य दीपक है, तीनों लोकों में धर्म दीपक है और सुपुत्र कुल का दीपक है।_
🌹
*15 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1516 – दक्षिणी अमरीकी देश अर्जेनटइना की खोज के बाद, स्पेन के आप्रवासियों का पहला गुट इस स्थान पर पहुँचा। इस प्रकार इस देश पर स्पेन का अधिकार आरंभ हुआ।
1794 - फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को समाप्त कर दिया गया।
1803 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया।
1911 - बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी सोसाइटी की स्थापना हुई।
1916 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वेरदून में हुए लड़ाई में फ्रांस ने जर्मनी को हराया।
1917 - मोलदावियन गणराज्य ने रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1939 – अमेरिका के डेलावेयर में पहली बार नॉयलन के धागों का व्यवसायिक उत्पादन शुरू हुआ।
1953 - भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई।
1961 – नाजी तानाशाह अडोल्फ हिटलर के यहूदी नरसंहार में व्यवस्थित कत्लेआम के आयोजक आडोल्फ आइषमन को मौत की सजा सुनाई गई।
1963 - केन्द्रीय विद्यालय संगठन स्थापना हुई।
1964 – कनाडा ने अपने राष्ट्रीय ध्वज में मैपल लीव को जगह दी।
1965 - बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।
1973 – अरब इसराइल युद्ध के चलते अरब तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने अमरीका को तेल बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया। जिससे तेल की क़ीमतें तीन डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर अचानक 11 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुंचीं।
1975 – पश्चिमी सहरा को छोड़ने की स्पेन की घोषणा के बाद से इस क्षेत्र पर स्पेन का अधिकार समाप्त हुआ।
1976 - न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1991 - जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे सिनेमा जगत् में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।
1993 - जेनेवा में गैट (व्यापार एवं तटकर पर आम अहमति) विश्व व्यापार समझौते पर 126 देशों द्वारा हस्ताक्षर।
1995 - यूरोपीय यूनीयन के नेताओं में समग्र एकीकृत यूरोप की मुद्रा यूरो के लिए सहमति|
1997 - संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान, वाहन या दफ़्तर पर उग्रवादियों द्वारा किये जाने वाले विस्फोटों को ग़ैर क़ानूनी घोषित किये जाने का प्रस्ताव पारित।
1997 - अरुंधति रॉय को उनके उपन्यास ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘बुकर पुरस्कार’ से नवाजा गया।
2000 - चेरनोबिल रिएक्टर सदा के लिए बंद।
2001 – ग्यारह सालों तक बंद रहने के बाद दुनिया के एक अजूबे इटली में पीसा की मीनार को जनता के लिए फिर से खोला गया।
2003 - भूटान सरकार ने अपने यहाँ सक्रिय भारतीय अलगाववादियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की।
2005 - ईराक में नयी सरकार के गठन के लिए मतदान सम्पन्न।
2007 - पाकिस्तान में आपातकालीन नागरिक क़ानून लागू ।
2008 - केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने आतंकवादी वारदात से निपटने के लिए राष्ट्रीय जाँच एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
2010 - ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप के पास 90 शरणार्थियों को ले जा रहे एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से 48 लोगों की मौत हुई।
2014 – सिडनी के एक कैफे में एक व्यक्ति हारुण मोनिस ने लोगों को 16 घंटे तक बंधक बनाया। पुलिस कार्रवाई में मोनिस के अलावा दो अन्य भी मारे गये।
2018 – को गुजरात के वडोदरा जिले में देश के पहले और विश्व के तीसरे रेल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
2019 - यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल हुई थाई नुअद (थाई मसाज)।
2019 - भारत की सिफारिश पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मई को 'अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस' घोषित किया , अभी हर साल 15 दिसंबर को मनाया जाता है ।
2020 - भारत और ब्रिटेन ने व्यापार, प्रतिरक्षा, सुरक्षा, जलवायु और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए शिष्टमंडल स्तर की वार्ता की।
2020 -
*15 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1852 – एफिल टावर बनाने वाले फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का जन्म हुआ।
1852 – फ्रांस के भौतिकशास्त्री तथा प्रसिद्ध आविष्कारक हेनरी बेकरेल का पेरिस में जन्म हुआ। उन्होंने 1896 ईसवी में ऐसे पदार्थ की खोज की जो रेडियो धार्मिता की विशेषता रखता था।
1859 – पोलैंड के प्रसिद्ध लेखक, चिकित्सक और शब्दकोश विशेषज्ञ डॉक्टर एल एल ज़ामेनहोफ़ का जन्म हुआ।
1940 - रविंद्र कपूर -गोगा कपूर के नाम से लोकप्रिय, एक भारतीय फिल्म अभिनेता ।
1966 – वेस्टइंडीज के आॅलराउंडर कार्ल हूपर का जन्म हुआ।
1976 – फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया का सिक्किम में जन्म हुआ।
1988- गीता फोगाट- भारतीय महिला पहलवान का हरियाणा के भिवानी जिले में।
*15 दिसंबर को हुए निधन👉*
1749 - छत्रपति शिवाजी के पोते शाहू की मौत हुई।
1950 – भारत रत्न से अलंकृत और स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री / गृहमंत्री तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन हुआ।
1952 - पोट्टि श्रीरामुलु - गाँधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी थे।
1966 – दुनिया की सबसे बड़ी एनीमेशन कंपनी के संस्थापक वॉल्ट डिज़नी का निधन हुआ।
1985 - शिवसागर रामगुलाम - मॉरिशस के गवर्नर थे।
2000 - गौर किशोर घोष - कुशल पत्रकार तथा लेखक।
2013 - सन्दीप आचार्य एक भारतीय गायक।
2013 - शीशराम ओला - राजस्थान से भारतीय राजनीतिज्ञ ।
2019 - भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ईश्वर दयाल स्वामी का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
2020 - अफ़ग़ानिस्तान में काबुल के डिप्टी गवर्नर महबूबुल्लाह मोहेबी का एक कार बम धमाके में निधन हुआ।
*15 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 केन्द्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस ।
🔅 लोह पुरुष सरदार श्री वल्लभ भाई पटेल स्मृति दिवस (71वां)।
🔅 पहलवान गीता फोगाट जन्म दिवस ।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय चाय दिवस (2021 से 21 मई को है , केवल संज्ञानार्थ आज भेजा है )।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.