कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र धनेली और अरमरीकला का किया आकस्मिक निरीक्षण।
दल्लीराजहरा :- 15 दिसम्बर 2021 कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज गुरूर तहसील के धान उपार्जन केन्द्र धनेली और अरमरीकला का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने धान विक्रय करने आए किसानों से चर्चा की।
किसानों ने बताया कि उन्हें धान उपार्जन केन्द्र में किसी तरह की परेशानी नहीं है। कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों से धान उपार्जन केन्द्रों में अब तक धान विक्रय कर चुके किसानों की संख्या, उपार्जित धान की मात्रा तथा बारदाना की उपलब्धता की जानकारी ली।
कलेक्टर ने उपलब्ध बारदानों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में पेयजल, विद्युत व्यवस्था, नमीमापक यंत्र आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रों कोविड-19 के गाइडलाईन का पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में धान उठाव की प्रगति की भी जानकारी ली। इस अवसर पर एस.डी.एम श्रीमती रश्मि वर्मा मौजूद थी।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.