Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 26, 2022

व्हाट्सएप ग्रुप में टिप्पणी करने वाला आरोपी जेल दाखिल

 

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चांपा - व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप में मुस्लिम धर्म गुरु पैगम्बर मोहम्मद साहब के संबंध में अपमानित करने के उद्देश्य से जानबूझकर टिप्पणी करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

            इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केंवट ने अरविन्द तिवारी को बताया कि दिनांक 26 मार्च 2022 को प्रार्थी अजीज मोहम्मद पिता सफी मोहम्मद (उम्र 45 वर्ष) साकिन कोटमीसोनार थाना अकलतरा के द्वारा थाना में उपस्थित होकर एक लिखित शिकायत आवेदन पत्र दिया गया। कि दिनांक 26 मार्च 2022 को कोटमीसोनार निवासी दिलीप दुबे उर्फ बाबा पिता सुरेश कुमार दुबे के द्वारा अपने मोबाईल नम्बर के वाट्सएप के माध्यम से पत्रिका न्यूज वाट्सएप ग्रुप में मुस्लिम धर्म गुरु पैगम्बर मोहम्मद साहब के संबंध में अपमानित करने के आशय से जानबूझकर टिप्पणी की गई , जिससे प्रार्थी व प्रार्थी के समाज के लोगो का धार्मिक भावनाओं का ठेस पहुंचाया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 138/ 2022 धारा 295 क भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले के संबंध में  पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक पल्लव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनिल सोनी एवं उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर निकोलस खलखो को घटना के संबंध में अवगत कराया गया।

 जिनके द्वारा धर्म संबंधी अपराध के प्रकरण के आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तार कर प्रकरण जल्द निराकरण करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुये आरोपी का तत्काल पतासाजी किया गया और अपने घर में छिपे होने की जानकारी मिलने पर तत्काल थाना अकलतरा से पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। मौके पर घेराबंदी कर आरोपी आरोपी दिलीप दुबे उर्फ बाबा (उम्र 35 वर्ष) पिता सुरेश कुमार दुबे निवासी कोटमीसोनार को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा दिनांक घटना को अपने मोबाईल के वाट्सएप के माध्यम से पत्रिका न्यूज वाट्सएप ग्रुप में मुस्लिम धर्म गुरु पैगम्बर मोहम्मद साहब के संबंध में अपमानित करने संबंधी टिप्पणी को पोस्ट करना अपना जुर्म स्वीकार किया। जिसके तहत आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक लखेश केवट के मार्गदर्शन में किया गया , जिसमें सउनि बलवंत घृतलहरे , आरक्षक विवेक ठाकूर , प्रशांत चन्द्रा का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad