Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 27, 2022

सितंबर तक बढ़ी पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना

 

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली - मोदी सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बड़ा निर्णय लेते हुये इस योजना की अवधि को छह माह के लिये बढ़ा दी गई है। अब इस योजना के तहत सितंबर 2022 तक मुफ्त अनाज जरूरतमंदों को मिल सकेगा। इससे पहले बीते साल नवंबर में सरकार ने इस योजना की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया था। नवंबर 2021 में मोदी सरकार ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को मार्च 2022 तक बढ़ाने का फैसला लिया था , जो इस वर्ष मार्च माह में खत्म हो रहा था। ऐसे में सरकार ने आम लोगों विशेषकर गरीब जनता के बीच लोकप्रिय इस योजना को एकबार फिर छह माह आगे तक बढ़ाने का फैसला लिया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके बताता कि ''भारतवर्ष का सामर्थ्य देश के एक-एक नागरिक की शक्ति में समाहित है।

 इस शक्ति को और मजबूती देने के लिये सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को छह महीने और बढ़ाकर सितंबर 2022 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। देश के 80 करोड़ से अधिक लोग पहले की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे। बताते चलें पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को कोरोना काल के दौरान शुरू किया गया था। इस योजना के जरिये अस्सी करोड़ से अधिक लोगों को प्रति माह पांच किलो मुफ्त गेहूं उपलब्ध कराया जा रहा है।  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की घोषणा मार्च 2020 में की गई थी। शुरू में यह योजना अप्रैल-जून 2020 की अवधि के लिये शुरू की गई थी , लेकिन बाद में इसे 30 नवंबर 2021 और 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad