Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 13, 2022

कलेक्टर ने कृषि एवं सम्बद्ध विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर गौठानों में चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की कहा सभी गौठानो को मल्टीएक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित करें

 कलेक्टर ने कृषि एवं सम्बद्ध विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर गौठानों में चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की कहा सभी गौठानो को मल्टीएक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित करें


सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

बालोद।कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिले के सभी गौठानों में विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों का संचालन कर उन्हें मल्टीएक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित करें। कलेक्टर डाॅ. सिंह आज कलेक्टोरेट बालोद के सभाकक्ष में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, खादी ग्रामोद्योग सहित अन्य सम्बद्ध विभागों की बैठक लेकर जिले के गौठानों में चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में डाॅ. सिंह ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को गौठानों की जिम्मेदारी सौंपकर उनकी समुचित देखरेख सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक को गौठानों में पपीता, केला, अमरूद, आम आदि के पौधे रोपण कर उनका समुचित उत्पादन कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्हांेने गौठान के मेड़ो में अरहर, उड़द आदि दलहन फसलों के अलावा साग-सब्जी उत्पादन कराने को कहा। इसके साथ ही सुगंधित किस्म के चाॅवल का भी उत्पादन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने 20 जुलाई से गौठानों में शुरू हो रहे गोमुत्र की खरीदी हेतु किए जा रहे तैयारियों की जानकारी लेते हुए पशुपालन विभाग के उप संचालक को इसकी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानों में बटेर, सुअर पालन के अलावा मछलीपालन के कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने जिले के न्यूनतम 100 गौठानो में मछलीपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को गौठान की अवधारणा को सही मायने में फलीभूत कराने हेतु पूरे मनोयोग के साथ काम करने को कहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad