Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 23, 2022

विधायक होने के नाते कबीरधाम जिले का समुचित विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल - केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कैबिनेट मंत्री ने दो नवीन धान उपार्जन केन्द्र शुभारंभ और सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया

 विधायक होने के नाते कबीरधाम जिले का समुचित विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल - केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर



कैबिनेट मंत्री ने दो नवीन धान उपार्जन केन्द्र शुभारंभ और सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया


कवर्धा, 23 नवम्बर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि एक विधायक होने नाते कबीरधाम जिले का समुचित विकास करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है।


उन्होने कहा कि समूचित विकास चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया के निर्माण क्षेत्र का हो, या जिले के बरसो पुरानी मांग हो, उन सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का इमानदारी से प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि राज्य में भूपेश सरकार बनने के बाद जिले में 90 धान खरीदी केन्द्र को बढ़ाकर 106 किया गया है। किसानों की हित में बैकिंग सुविधाओं को विस्तार करने हुए  जिला सहकारी बैंक की 3 नवीन शाखा का शुभारंभ भी किया गया है, इससे रेंगाखार जंगल, तरेगांव जंगल सहित रबेली क्षेत्र के हजारों किसानों को लाभ मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर आज अपने निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा के एक दिवसीय प्रवास पर थे। उन्होने यह बातें अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धमकी और रक्से में नवीन धान उपार्जन केन्द्र का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होने प्रवास के दौरान ग्राम रक्सें में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।


*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad