Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 23, 2023

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने 10 हजार किमी की पदयात्रा करते पहुंचे पिथौरा नगर

 


पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने 10 हजार किमी की पदयात्रा करते पहुंचे पिथौरा नगर


पिथौरा/ पर्यावरण बचाओ' का संदेश देने 10 हजार किलोमीटर पदयात्रा का लक्ष्य लेकर निकला उत्तरप्रदेश का युवक महासमुंद जिले के पिथौरा पहुंचे। जहां स्थानीय पत्रकार नागरिकों को पर्यावरण सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए जागरूकता लाया गया ,143 दिनों में तीन राज्यों में 900 गांव 48 जिलों में पदयात्रा के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा के लिए जागरूक कर चुका है। इनका लक्ष्य 21 राज्यों में 10 हजार किलोमीटर पदयात्रा का लक्ष्य है। कोरोना काल में हुई जनहानि ने इस युवक के मन में पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लोगों में जागृति लाने का विचार लाया। इसके लिए वह 4 दिसंबर 2022 को पीठ में एक


पिट्टू बैग, हाथ में 'पर्यावरण बचाओ' लिखी तख्ती व तिरंगा झंडा लेकर अयोध्या से पदयात्रा पर निकल पड़े। अपनी इस यात्रा का नाम दिया है वंदे भारत पदयात्रा। उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर का रहने वाला आशुतोष पांडे एक शैक्षणिक संस्थान में प्रतिमाह 90 हजार सैलरी पर काम करता था। पर्यावरण बचाने की मुहिम को लेकर वह पदयात्रा की ठानी। इस यात्रा के दौरान 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।   आशुतोष पांडे का कहना है आज के युवा सोशल मीडिया इंस्टग्राम, रील बनाने में रुचि ले रहा है। पर्यावरण सुरक्षा से युवाओं को जोड़ने की जरूरत है। इसके लिए पाठ्यक्रम में पर्यावरण सुरक्षा संबंधी चैप्टर को अनिवार्य किया जाए। आज हम पर्यावरण की सुरक्षा नहीं करते हैं भविष्य में प्रदूषण और जल संकट की भयावह स्थिति से जूझना पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad