देश विदेश के लाखों शिव भक्तों ने मंढ़ीप खोल गुफा में किया प्रवेश...
हितेश मानिकपुरी छत्तीसगढ़। अक्षय तृतीया के बाद पहले सोमवार आज छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मंढ़ीप खोल गुफा के द्वारा खुले और देश विदेश के लाखों शिव भक्तों ने मंढ़ीप खोल गुफा में किया प्रवेश... श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किए। ठाकुरटोला पुलस्त्य के आज पुजा अर्चना के बाद गुफा में
प्रवेश किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के अलावा देश विदेश के करीब लाखों लोगों ने भगवान शिव के दर्शन किए। 16 बाद नदी को पार करने के बाद इस गुफा तक पहुंचे लोगों में खासा उत्साह देखा गया। गुफा के खुलने के पहले ही सुबह 4 बजे से आसपास के लोगों का आना शुरू हो गया था। सुबह 8:30 में ठाकुरटोला के राजपुरोहित - लाल रोहित सिंह पुलस्त्य ने पुजा अर्चना कर गुफा का द्वारा खोला। इससे पहले आसपास स्थित हनुमान मंदिर, मां गौरी मंदिर में पूजा अर्चना की गई सभी ने ज्योति कलश का दर्शन किया।
गुप्त गंगा में लगाई डुबकी,- गुप्त गंगा में राजपुरोहित ने डुबकी लगाई। उसके बाद एक किलो मीटर दूर पथरीले रास्ते का सफर तय कर सूखा गुफा में पुजा अर्चना कर प्रवेश किया। लकड़ी और बांस की सीढ़ी से चढ़कर शिव गुफा में प्रवेश किया। श्री लाल रोहित पुलस्त्य और परिजनों ने गुफा के अंदर स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक पूजा अर्चना की।
मंढ़ीप खोल गुफा की समिति ने श्रद्धालुओं के गुफा में प्रवेश करने में सहयोग किया।
ठाकुरटोला राजा राजपुरोहित और आसपास ग्रामीणों की सहयोग से सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित किया गया।
शाम होते ही मंढ़ीप खोल गुफा का द्वारा लकड़ी और पत्थरों से बंद किया गया।
ठाकुरटोला राजा पुलस्त्य परिवार के परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया के आने वाले प्रथम सोमवार को खुलता ।
क्यों कि यहां गुफा साथ में मात्र एक ही बार खुलता है।
अब मंढ़ीप खोल गुफा में दर्शन करने आने वाले शिव भक्तों को एक साथ इंतजार करना पड़ेगा।
श्रद्धालुओं को अक्षय तृतीया के पहले सोमवार 2025 का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.