Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 25, 2023

कॉलेज छात्रा के घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को कांकेर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 कॉलेज छात्रा के घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को कांकेर पुलिस ने किया गिरफ्तार



कांकेर : कोतवाली पुलिस ने युवती से छेड़खानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. पीड़िता कांकेर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती है, जहां नगर के ही युवक विक्की खान ने उसके घर में घुसकर छेड़खानी की. इसकी शिकायत पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई. इस घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है.पीड़िता नगर में किराए के मकान में रहकर एक कोचिंग की पढ़ाई करती है. रात्रि में शीतलापारा निवासी विक्की खान पीड़िता के मकान में जबरन घुस गया और छेड़खानी करते लज्जा भंग करने की कोशिश करने लगा. पीड़िता के जोर से चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया. पीड़िता की शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. 

दुष्कर्म की हो चुकी है वारदात : गौरतलब है कि एक अन्य मामले में जिले के पखांजुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेटी की नाबालिग सहेली से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिग अपनी सहेली के पिता की हवस का शिकार बनी. नाबालिग जब इसकी शिकायत करने थाने पहुंची तो पुलिस तत्काल एफआईआर दर्ज करने की बजाए टाल मटोल करती रही. इसके लिए नाबालिग के परिजन दो दिनों तक गोंडाहूर थाने के चक्कर काटते रहे.

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad