Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 6, 2023

सिर्फ मुस्कुराने से अनेकों बीमारियों पर पाया जा सकता है काबू - डा विभाष राजपूत

 सिर्फ मुस्कुराने से अनेकों बीमारियों पर पाया जा सकता है काबू - डा विभाष राजपूत 



बागपत, उत्तर प्रदेश। 


जनपद बागपत में शुक्रवार को विश्व मुस्कान दिवस मनाया गया। लोगों ने विभिन्न सोशल मीड़िया प्लेटफार्मो के माध्यम से मुस्कुराने से होने वाले लाभों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डा विभाष राजपूत ने बताया कि हर वर्ष अक्टूबर महीने के पहले शुक्रवार को विश्व मुस्कान दिवस मनाया जाता है। कहा कि सिर्फ मुस्कुराने से आप अनेकों बीमारियों पर काबू पा सकते है। मुस्कुराने से हदय गति और रक्तचाप सही रहते है। तनाव कम होता है। यह आपके मूड़ को बेहतर करता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है। कहा कि मुस्कुराने से स्वास्थ्य को तो लाभ होता ही है, साथ ही साथ यह आपके आस-पास रहने वाले लोगों पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। मुस्कुराहट आपके सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाती है। मुस्कुराने से आप अधिक आकर्षक हो जाते है। आपके आसपास के लोग आपके साथ सहज महसूस करते है और आनन्द का अनुभव करते है। डा विभाष राजपूत ने लोगों से हर परिस्थिति में प्रसन्न और मुस्कुराते रहने को कहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad