Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ शक्तिधर दीवान - मो. नं. : 9753021021 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 19, 2023

खैरागढ़-धान खरीदी में तेजी : समर्थन मूल्य मिलने से अन्नदाता खुश 10 फीसदी किसानों ने बेच डाला धान, परिवहन शुरू होने से मिली बड़ी राहत पिछले बार की तरह समस्या दूर हुई

 खैरागढ़-धान खरीदी में तेजी : समर्थन मूल्य मिलने से अन्नदाता खुश


10 फीसदी किसानों ने बेच डाला धान, परिवहन शुरू होने से मिली बड़ी राहत

पिछले बार की तरह समस्या दूर हुई


खैरागढ़. दिवाली के बाद जिले में धान खरीदी रफ्तार पकड़ रही है। एक नवंबर से शुरू हुई खरीदी में अब तक जिले के 68 हजार से अधिक किसानों में से 6768 किसानाें का धान खरीदी केंद्रों तक पहुंचा है। जिले के 39 समितियों में 51 खरीदी केन्द्रों के माध्यम से किसानाें का धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। दिवाली पर्व के बाद कटाई और मिंजाई कार्य जोरों पर है। दिवाली पर्व के पहले मिंजाई वाले धान समितियों में पहुंच रहे हैं। समितियों में धान की आवक बढ़ने के साथ परिवहन भी शुरू होने से समितियों को बड़ी राहत मिल रही है। अब तक 6768 किसानों से समितियों में 3 लाख 12 हजार 735 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। किसानों को 68 करोड़ रू से अधिक का भुगतान भी किया जा चुका है।


समितियों मे पहुंच रहे धान में पतला धान की आवक ज्यादा है। आमतौर पर समितियों में बेचने किसान कम लागत और खर्च के लिए मोटा और सरना धान की फसल लेते है लेकिन इस बार समितियों में पतले धान की आवक से किसानों द्वारा पतला धान ज्यादा मात्रा में लगाए गए जाने को सफल माना जा रहा है। अब तक हुई 3 लाख क्विंटल से अधिक की खरीदी में समितियों में मोटा धान 78723 क्विंटल सरना धान 37015 क्विंटल और पतला धान 196997 क्विंटल खरीदा गया है। धान खरीदी के पहले पखवाडे़ भर में ही दस फीसदी किसानाें के धान समितियों में पहुंच गए हैं। सोमवार से समितियों में धान की बम्पर आवक शुरू होने के संकेत भी हैं


भौतिक सत्यापन करने निर्देश दिए


धान खरीदी की गति बढ़ने के बाद कलक्टर गोपाल वर्मा ने भी जिले के भोरमपुर कला समिति में धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से करने, धान बोरा रखे स्टैग का भौतिक सत्यापन करने कहा। कलक्टर वर्मा ने इस दौरान किसानों से भी चर्चा की और बिक्री संबंधित जानकारी ली। इस दौरान समिति अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था बनाकर धान खरीदी करने, टोकन आधार पर खरीदी के दौरान किसानों को समितियों में पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।


धान खरीदी शुरू होने के पखवाडे़ भर में ही धान परिवहन शुरू होने से समितियों की बड़ी चिंता दूर हो गई है। समितियों से धान का उठाव होने सूखत सहित धान जाम की परेशानी से बड़ी राहत मिली है। अब तक समितियों से 4180 क्विंटल धान का परिवहन किया जा चुका है। जिले की समितियों मे सड़क किनारे वाली समितियों के अलावा अंदरूनी समितियों से भी धान का समय समय पर उठाव किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। मिलरों द्वारा उठाव शुरू करने से ऐसी समितियों में भी बड़ी राहत है जहां धान रखने जगह कम पड़ती है। पिछले बार भी पहले पखवाडे़ में ही धान का परिवहन शुरू होने से समितियों में सूखत शून्य फीसदी तक पहुुंच गया था। इससे शासन सहित समितियों को नुकसान से बचाव हुआ था।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad