रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
ग्राम भिलौनी में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया
,कथा सुनने आते हैं आसपास गांव के श्रद्धालु
खरोरा:---
ग्राम भिलौनी में आज पंडित उपेंद्र शर्मा खुड़मुड़ी वाले ने कहा कि भगवान का अवतार हमेशा धर्म के लिए ही हुआ है। महराज श्री ने गंगा अवतरण, सूर्य वंश, और चंद्र वंश कि कथा को सुनाते हुए । कंश का अत्याचार का वर्णन करते हुए कहा। कि वह इतना पापी अधर्मी था कि वह अपने ही बहन को भी सताने में कसर ना छोड़ा। अपने बहन कि शादी खुद करा के भी उनको ससुराल तक नहीं जाने दिया। उल्टे लौटा के भी ले आया। और कारागृह में डाला। एक भाई ऐसा भी होता है कि वह अपनी बहन कि जीवन के लिए सब कुछ लगा देता है, कि मेरी बहन खुश तो रहे। पर वह पापी कंस स्वयं ही अपनी बहन को दुख देने लगा। ऐसा दुष्ट भाई किसी भी बहन को न मिले। कृष्ण अवतार में पंडित श्री ने कहा कि प्रभु का अवतार अच्छी मूहूर्त और सही समय पर होता है। भगवान किसी को भी दण्ड देने से चुकते नहीं। उसने उस बाल घातनी पुतना को भी नहीं छोड़ा। पापी कंस जब वसुदेव देवकी के प्रथम बालक को छोड़ रहा था। तो वसुदेव जी को विस्वास नहीं हो रहा था । कि वह सब में में उनके बेटे को नहीं मारेगा। क्योंकि जो मनुष्य छण में खुश छण में नाराज हो अब्यवस्थित चित्त वाला हो। वह विस्वास के योग्य नहीं होता। ऐसे लोग तो कभी भी नाराज़ हो जाया करते हैं। यह कस इसी तरह का ही व्यक्ति था। इसी तरह वह वसुदेव देवकी के छ: संतान को जन्म लेते ही मार डाला। उनके इस बाल हत्या जैसे जघन्य पाप और अत्याचार के कारण भगवान को शीघ्र अवतार लेना पड़ा। जहां भी भगवान कृष्ण का अवतार होता है ।वहां आनंद ही आनंद होता है। भगवान कृष्ण के दर्शन और आनंद खुशी से भर गया। बाल कृष्ण अवतार एवं श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह कि भब्य झांकी को देखते । भिलौनी में समस्त स्रोताओं को झूम झूम कर नाचते हुए देखा गया। यज्ञ आयोजन कर्ता बाहपकड़िया परिवार ने। तिल कि लड्डू और छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध काके चाय पिलाकर। और आनंद बढ़ा दिया। पंडित उपेंद्र शर्मा खुइमुड़ी वाले के संगीत गायको भारत यटु, यशवंत यदु, राणा साहू ने मधुर संगीत भजन गा बजाकर सब स्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडित श्री ने कहा यही भागवत कथा श्रवण का असली आनंद है। यह कथा का आयोजन 26 जनवरी से 3 फरवरी तक किया गया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.