Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 3, 2024

वन विभाग के हड़ताल का दूसरा दिन वन कर्मचारी का हड़ताल जारी



वन विभाग के हड़ताल का दूसरा दिन




वन कर्मचारी का हड़ताल जारी


पूरे छत्तीसगढ़ में वन विभाग के कर्मचारी चार सूत्रीयमांगों को लेकर आंदोलित हुए हैं। कबीरधाम जिले में भी वन विभाग के समस्त मैदानी कर्मचारी वन चौकीदार, भृत्य, वनरक्षक, वनपाल, उपवन क्षेत्रपाल, सभी 1 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सभी कर्मचारियों ने हड़ताल का फॉर्म परिक्षेत्र में जमा कर विधिवत अपने अधिकारियों को सूचना देकर लगातार धरने पर आ रहे हैं। जिले के धरना स्थल राजीव गांधी पार्क में प्रातः 11:00 बजे से शाम के 4:00 बजे तक कर्मचारी धरने पर बैठ रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि शासन जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं करेगी तब तक हड़ताल निरंतर जारी रहेगा।


चार सूत्रीय मांग

1/ लघु वनोंपज संघ में 2009 से उपवन क्षेत्रपाल के स्वीकृत 180 पदों पर की जा रही संविदा भर्ती को तत्काल निरस्त किया जाए और विभाग के कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान करते हुए कार्य संपादन किया जाए। उक्त भर्ती बिना आवश्यकता के ही पूर्व के कांग्रेस सरकार द्वारा प्रक्रिया में लाई जाकर की जा रही है । जिसे आचार संहिता के दौरान भी आगे बढ़ाया गया है ।यह भारती पूरी तरह से संदेह से भरा हुआ है ।कर्मचारी संघ का मांग है कि इस भर्ती भाजपा की सरकार कैबिनेट में लाकर इसे तत्काल निरस्त करें।

2/वन विभाग के कर्मचारी दुर्गम वनक्षेत्र में 24 घंटे बिना साप्ताहिक अवकाश के ड्यूटी करते हैं। जिनका ग्रेड पे निम्न से निम्नतम है कर्मचारियों की मांग है कि बीएफओ (वनरक्षक )को 2400 रुपए, सीएफओ (वनपाल) को 2800 रुपए एवं एससीएफओ (उपवन क्षेत्रपाल) को 4200 का नया ग्रेड पे स्वीकृत किया जावे।

3/वन विभाग का छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद विभागीय सेटअप पुनरीक्षण नहीं किया गया है जिससे प्रशासनिक इकाइयां जैसे की बीट ,सर्कल ,रेंज बड़े-बड़े हैं तथा कार्य करने में कर्मचारियों को कठिनाई होता है । प्रशासकीय सुगमता तथा वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा की दृष्टि से विभाग का सेटअप पुनरीक्षण किया जाए और नए पदों का सृजन किया जाए यह वन कर्मचारी की तीसरी बड़ी मांग है।

4/ कर्मचारियों की एक और प्रमुख मांग की 2003 में स्वीकृत वेतनमान पर जो वनरक्षक भर्ती हुए  हैं।जिनका वेतनमान 3050 - 4590 मान्य किया गया है, जिस पर शीघ्र ही अमल करते हुए शासन के आदेश अनुसार छत्तीसगढ़ वित्त विभाग से कोष लेखा पेंशन कार्यालय एवं जिला कोषालय को निर्देशित कर इसका पालन कराया जाए। कर्मचारियों की कटौती की गई राशि उनको प्रदान किया जाए ऐसा मांग है।


इन चार सूत्री मांगों को लेकर विभाग के कर्मचारी अड़े हुए हैं ।धरना स्थल पर मुख्य रूप से परसराम चंद्राकर जिला अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष पंडरिया विनोद भास्कर तहसील अध्यक्ष बोडला निर्मला बंजारे तहसील अध्यक्ष कवर्धा ललित यादव तहसील अध्यक्ष लोहार शिवकुमार साहू सहित सभी परिक्षेत्र के परिक्षेत्र अध्यक्ष शाएवं कर्मचारी गण उपस्थित हो रहे हैं ।महिला कर्मचारियों की उपस्थिति से संगठन का आंदोलन मजबूत बना हुआ है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad